Ghazipur: मैदान छोड़ कर भागे सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल, विशाल सिंह चंचल के लिए मैदान हुआ साफ

UP MLC Election 2022: गाजीपुर से सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल ने जिलापरिषद चुनाव से बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया है।

Rajnish Mishra
Report Rajnish MishraPublished By Shreya
Published on: 23 March 2022 11:30 AM GMT
Ghazipur: मैदान छोड़ कर भागे सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल, विशाल सिंह चंचल के लिए मैदान हुआ साफ
X

सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP MLC Election 2022: विधानसभा चुनाव के बाद जिलापरिषद चुनाव के लिए गाजीपुर (Ghazipur) से सपा और भाजपा (BJP vs SP) ने अपने रणबांकुरों को मैदान में उतार कर एक दूसरे को मात देने के लिए तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर सपा के रणबांकुरा ने मैदान छोड़ दिया। जिसके वजह से अब भाजपा ये रण भी आसानी से जीत लेगी। क्योंकि भाजपा के खिलाड़ी के आगे अब दो कमजोर निर्दलीय खिलाड़ी हैं।जो भाजपा के रथ को रोकने में नाकाम साबित हो सकते हैं।

सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल ने लिया पर्चा वापस

गाजीपुर से सपा प्रत्याशी (SP MLC Candidate) भोलानाथ शुक्ल (Bhola Nath Shukla) ने जिलापरिषद चुनाव से बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया। जिसके वजह से भाजपा प्रत्याशी (BJP MLC Candidate) विशाल सिंह चंचल (Vishal Singh Chanchal) के लिए अब रास्ता साफ हो गया है। अब विशाल सिंह चंचल के आगे दो निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह यादव (Madan Singh Yadav) और देवेंद्र (Devendra) है।

राजनितिज्ञों का कहना है कि अगर सपा प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल अपना नाम वापस नहीं लिया होता तो ये लड़ाई कांटे की होती। लेकिन सपा प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद विशाल सिंह चंचल को चुनाव जितना अब आसान हो गया है। बता दें कि विशाल सिंह चंचल वर्तमान में गाजीपुर जनपद से एमएलसी (MLC) है। भाजपा ने विशाल सिंह चंचल के उपर भरोसा जताते हुए दोबारा एमएलसी का टिकट दिया था।

गाजीपुर के सातों विधानसभा पर सपा का कब्जा

गाजीपुर जनपद के सातों विधानसभा में सपा व सहयोगी दल सुभाषपा का कब्जा है। जिसके वजह से सपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी माना जाता था।ये कयास लगाये जा रहे थे। की इस बार जिला परिषद का चुनाव कांटे का होने वाला है। सभी सपा विधायक भोलानाथ शुक्ल के लिए गोटियां बिछाना भी शुरू कर दिया था। लेकिन ऐन मौके पर भोलानाथ शुक्ल के नाम वापसी के बाद सपा के उम्मीदों पर पानी फिर गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story