TRENDING TAGS :
UP MLC Election: विधान परिषद चुनाव के लिए 10 NDA प्रत्याशियों ने किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद
UP MLC Election 2024: एनडीए के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
UP MLC Election 2024 (photo: Newstrack.com)
UP MLC Election 2024: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए एनडीए के 10 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। इनमें भाजपा की ओर से सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जबकि अपना दल (सोनेलाल), सुभासपा और रालोद की ओर से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। भाजपा ने अपने सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया था। एनडीए के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) भी प्रत्याशियों के मौजूद थे। विधान परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी। विधान परिषद के तीन सदस्यों को भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया है।
सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन
भाजपा की ओर से विधान परिषद (UP MLC Election 2024) के लिए सात उम्मीदवार घोषित किए गए थे। सभी उम्मीदवार सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर विधान परिषद प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रदेश मुख्यालय में सभी विधान परिषद प्रत्याशियों का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रत्याशी विधान मंडल पहुंचे। भाजपा विधान परिषद प्रत्याशियों के दल ने सीएम और भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन किया। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए सात प्रत्याशी घोषित किए थे। सभी उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन किया।
एमएलसी चुनाव के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए 13 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। कुल सात प्रत्याशियों को सूची जारी हुई है। एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने संतोष सिंह, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह और राम तीरथ सिंघल को उम्मीदवार घोषित किया है। सभी ने सोमवार को सीएम योगी और भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने नामांकन दाखिल किया है।
तीन मौजूदा एमएलसी फिर उम्मीदवार
भाजपा की ओर से तीन मौजूदा एमएलसी को फिर से प्रत्याशी बनाया है। इनमें महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया और विजय बहादुर पाठक शामिल हैं। बता दें कि मई में विधान परिषद की 13 सीटें खाली हो जाएंगी। रिक्त सीटों के लिए चुनाव होंगे। जिसके लिए पार्टी ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी।