TRENDING TAGS :
UP MLC Election: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले-हमारे एमएलसी सीट को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी बोली लगाई गई
UP MLC Election: उन्होंने कहा, मायावती की पार्टी से ज्यादा हमारी सीट की बोली लगाई गई। हम किसी का नाम नहीं लेना चाहेंगे, लेकिन बड़ी बोली लगाई गई।
Omprakash Rajbhar (Pic:Social media)
UP MLC Election: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे एमएलसी सीट को लेकर बड़ी-बड़ी बोली लगाई गई। उन्होंने कहा, मायावती की पार्टी से ज्यादा हमारी सीट की बोली लगाई गई। हम किसी का नाम नहीं लेना चाहेंगे, लेकिन बड़ी बोली लगाई गई।
पार्टी के लिए देवतुल्य कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है
वहीं अरुण राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा, धनबल, बाहुबल, तमाम प्रलोभन, विपक्षी द्वारा तमाम अफवाहों को दरकिनार कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी ने अत्यंत ही सामान्य परिवार से निकले कुशल कार्यकर्ता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विच्छेलाल राजभर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 हेतु प्रत्याशी बनाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
सुभासपा एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के रूप नामांकन करा कर स्पष्ट कर दिया है कि, पार्टी के लिए देवतुल्य कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।
कौन हैं विच्छेलाल राजभर
सुभासपा द्वारा एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए विच्छेलाल राजभर मऊ के रहने वाले हैं। विच्छेलाल पहले ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्वांचल अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह बीते 21 सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। राजभर समाज से आने वाले विच्छेलाल पर इसी वजह से भरोसा जताया गया है।