UP MLC Election Result 2022: सुल्तानपुर में भाजपा ने दिखाया दमखम, शैलेंद्र सिंह जीते

UP MLC Election Result 2022: सुल्तानपुर अमेठी विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने सपा की शिल्पा प्रजापति को हरा दिया है।

Fareed Ahmed
Report Fareed AhmedPublished By Shreya
Published on: 12 April 2022 9:35 AM GMT
UP MLC Election Result 2022: सुल्तानपुर में भाजपा ने दिखाया दमखम, शैलेंद्र सिंह ने सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को दी मात
X

शैलेंद्र सिंह (फोटो- न्यूजट्रैक)

UP MLC Election Result 2022: सुल्तानपुर अमेठी विधान परिषद के चुनाव (Sultanpur Amethi MLC Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की है। भाजपा के शैलेंद्र सिंह (Shailendra Pratap Singh) ने सपा की शिल्पा प्रजापति (Shilpa Prajapati) को हराकर सीट पर कब्ज़ा बरकार रखा है। सपा ने इस सीट पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया था। गौरतलब है कि भाजपा से दावेदार रहे शैलेन्द्र प्रताप सिंह कभी सपा से ही चुनाव जीतते रहे हैं।

5वीं बार विधानपरिषद पहुंचे शैलेंद्र सिंह

शैलेंद्र सिंह को जिले का कद्दावर नेता माना जाता है। साइकिल की सवारी छोड़कर भाजपा से इस बार चुनाव जीते हैं। कभी सपा के बड़े नेता माने जाने वाले शैलेन्द्र प्रताप सिंह तीन बार सपा के सिंबल पर ही विधानपरिषद पहुंचे थे। विधान सभा चुनाव से पहले इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और भारतीय जनता पार्टी में इन्हें अमेठी सुल्तानपुर से विधानपरिषद का उम्मीदवार बना दिया। सपा से पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद ने इनकी बड़ी मदद की थी।

भाजपा के प्रत्याशी ने 1362 मतों से दी सपा प्रत्याशी को मात

भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 2481 तो वही सपा के शिल्पा प्रजापति को 1119 मत मिले। फिलहाल इस बार के चुनाव में शैलेन्द्र सिंह पर सपा प्रत्याशी ने कई आरोप लगाए कि इन्होंने शासन सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया लेकिन शैलेन्द्र सिंह की व्यक्तिगत छवि पर जनप्रतिनिधियों ने खुल कर शैलेंद्र प्रताप का समर्थन किया और इसी कारण शैलेंद्र सिंह ने एक बार फ़िर सीट जीतकर अपना दबदबा कायम कर रखा है।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू ने भी भरपूर दमखम के साथ चुनाव लड़ा लेकिन शैलेन्द्र प्रताप के प्रताप के आगे उनकी एक न चली। बहरहाल, इस चुनाव को जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिले में अपना दबदबा कायम रखा है। विधानसभा को चार सीट पर भी भाजपा का कब्ज़ा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story