×

UP MLC Election Result: भाजपा से निकाले गए यशवंत सिंह ने बेटे को जिताकर दिखाई ताकत

MLC Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विक्रांत सिंह उर्फ रिशु जीते।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 April 2022 6:24 AM GMT
UP MLC Election Result 2022
X

MLC Election Result : आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह जीते (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

MLC Election Result : विधानपरिषद चुनाव (Legislative Council Election) में आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा से निकाले गए यशवंत सिंह (Yashwant Singh) के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिंशु ने भाजपा (BJP) अरुणकांत यादव (Arunkant Yadav) को हराकर यह सीट जीत ली है। विक्रांत सिंह उर्फ रिंशु ने 2814 मतों के अंतर से अरुणकांत यादव हराने का काम किया है। विक्रांत को 4076 मत मिले जबकि अरुण कांत को 1262 मत से ही संतोष करना पड़ा।

बीजेपी ने यशवंत सिंह को 6 साल के लिए किया था निष्कासित

उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकमान ने यशवंत सिंह को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। यशवंत पर विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव में आजमगढ़ से अपने बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिंशु को भाजपा उम्मीदवार अरुणकांत यादव के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ाने का आरोप लगने के बाद कार्रवाई की गई थी।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कांत यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।

यशवंत सिंह 20 साल तक रहे हैं एमएलसी

यशवंत सिंह सपा के तरफ से पिछले लगभग 20 वर्षों से विधान परिषद सदस्य रहे हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बनाया था।

यशवंत सिंह ने सपा से इस्तीफा देकर 2017 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 2018 में वह भाजपा के टिकट पर विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। वह इस बार अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी से टिकट न मिलने पर यवशंत ने अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया। आजममढ से एमएलसी का चुनाव लडने वाले अरुणकांत यादव के पिता रमाकांत यादव समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story