×

UP MLC Election Result: बस्ती-सिद्धार्थनगर-संत कबीर नगर क्षेत्र में मतगणना समाप्त, भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश 4,280 मतों से जीते

Up MLC Election Result live: आज 95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 12 April 2022 2:40 AM GMT (Updated on: 12 April 2022 7:44 AM GMT)
Up mlc Election Result live update
X
यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट 2022 (Social media)

UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 27 सीटों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है, जो देर शाम तक चलेगा। इस चुनाव में 95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Live अपडेट देखें

मुजफ्फरनगर MLC चुनाव परिणाम

  • BJP से उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा 3001 मतों से हुई विजयी। टोटल मत मिले 3843
  • सपा से उम्मीदवार आरिफ जोला को मिले 842 मत।

मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन की मतगणना के परिणाम निम्नवत हैं.

  • धर्मेंद्र भारद्वाज 3710
  • सुनील रोहटा 277
  • यामीन 07
  • राकेश कुमार 10
  • राहुल कुमार 13
  • सलेक चंद 06
  • रिजेक्टेड 117

प्रतापगढ़ में राजा भइया का जलवा कायम, अक्षय प्रताप सिंह 5वीं बार बने एमएलसी। अक्षय प्रताप सिंह 1106 मतों से विजयी कुल मिले 1720, भाजपा के हरी प्रताप सिंह को मिले 614, तो सपा के विजय बहादुर यादव 380 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।इनवैलिड मतों की संख्या 62 तो जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा 14 इतना ही नहीं अक्षय प्रताप सिंह की पत्नी मधुरिमा सिंह को 5 मत मिले।

झांसी विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन को 2092 मत प्राप्त हुए।साथ ही सपा प्रत्याशी को 1513 मत प्राप्त हुई।भी 579 मतों से विजय हुई भाजपा प्रत्याशी।

  • फैजाबाद-अम्बेडकर नगर एमएलसी सीट पर भाजपा के डॉ हरिओम पांडेय की जीत
  • अंतिम परिणाम हरिओम पांडेय भाजपा 2712, हीरालाल यादव सपा 1047, निर्दल 13
  • गोरखपुर महराजगंज से जीते सीपी चंद

रायबरेली- में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीसरी बार शानदार जीत दर्ज कराई है। दिनेश प्रताप सिंह ने लगभग 95 प्रतिशत वोट हासिल कर मुख्य प्रतिद्वंदी सपा के वीरेंद्र शंकर सिंह को पटखनी दी है। उधर दिनेश प्रताप सिंह के आवास पंचवटी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया था उसपर खरा उतरने का प्रयास था जो सफल हुआ। रायबरेली से कांग्रेस के सफाए को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें उनका नहीं बल्कि भाजपा का योगदान है। रायबरेली अब कांग्रेस का नही बीजेपी का गढ़ कहलाएगी।

विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा की विजय का परचम

भाजपा की वंदना 3001 वोट से विजय

सहारनपुर मुजफ्फरनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा को मिले 3843 मत। भाजपा उम्मीदवार विजयी। सपा उम्मीदवार आरिफ को मिले 842 वहीं, निर्दलीय सुशील 11 प्रमोद को अट्ठारह तथा जाहिद को 6 वोट मिले। 5115 मतों में से 4932 मत डाले गए थे जिसमें से की 212 अवैध वोट तथा वैद्य 4720 वोट रहे।

बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर एमएलसी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को 5167 मत मिले, जबकि समाजवादी के सनी यादव को 887 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश सपा के सनी यादव को 4280 मतों से पराजित किया है, जबकि बस्ती, सिद्धार्थनगर एमएलसी क्षेत्र में 6402 मतदाता थे, जिसमें 6258 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश (social media)

वही, सुभाष यदुवंश की जीत पर सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, सांसद संतकबीरनगर प्रवीण निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने रिकार्ड मतों से जीत पर सुभाष यदुवंश को बधाइयां दी हैं l

भाजपा के विजई एमएलसी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए एक तरफा जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को जिले से लेकर सदन तक रखने का कार्य करूंगा।

MLC मतगणना अपडेट

वाराणसी से बृजेश सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह की भारी जीत,अन्नपूर्णा सिंह को 4230 वोट मिले

बाराबंकी MLC चुनाव मतगणना का अंतिम परिणाम

भाजपा से अंगद कुमार सिंह 1745 मतों से हुए विजय, दूसरे स्थान पर रहे सपा से राजेश कुमार यादव उर्फ राजू मिले 527 वोट

  • भाजपा - अंगद कुमार सिंह - 2272
  • सपा - राजेश कुमार सिंह - 527
  • निर्दलीय - राम धीरज - 7
  • अवैध - 21

जिले की मतदाता सूची में शामिल 2853 में से 2829 जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने किए था वोट

MLC चुनाव में पांचवीं बार जीते शैलेंद्र प्रताप सिंह। पहली बार भाजपा का खुला खाता।


उत्तरप्रदेश MLC मतगणना अपडेट

  • बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू जीते
  • जवानी कुर्बान गैंग के अरविंद गिरी बुरी तरह पराजित

भाजपा-1981 वोट

सपा- 278 वोट

लखनऊ-उन्नाव MLC सीट पर बीजेपी जीती, सपा के सुनील सिंह साजन हारे

जौनपुर एमएलसी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू 3129 प्रथम वरियता का मत पाकर विजय दर्ज करा दिया है। सपा के निकटतम प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को महज 772 वोट मिला है। हलांकि नामांकन के बाद से ही लड़ाई एक तरफा चल रही थी। इस चुनाव में 4031 मतदाताओ में 3961 वोट पड़े थे। कुल पड़े मतदान में 51 वोट निरस्त हो गये थे जबकि तीसरे प्रत्याशी भानु प्रताप को 09 वोट मिला था।

आगरा एमएलसी चुनाव परिणाम,

  • बीजेपी के विजय शिवहरे आगे
  • सपा के दिलीप यादव दूसरे स्थान पर

किसको कितने मत मिले

  • बीजेपी विजय शिवहरे 3471
  • सपा दिलीप यादव 205
  • निर्दलिय मिस्टर अम्बेडकरी 12
  • निर्दलीय मिस्टर प्रवीण 30
  • निर्दलीय विमल 22

टोटल मत 3845

निरस्त मत 105

टोटल 3740 मतों की हुई गिनती

एमएलसी चुनाव मतगणना में आजमगढ़ और वाराणसी में निर्दल प्रत्याशी आगे

यूपी विधान परिषद चुनाव की मतगणना में अधिकांश जिलों में भाजपा प्रत्याशी आगे तो आजमगढ़ और वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना के प्रथम चक्र में सीतापुर से भाजपा के पवन सिंह चौहान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, प्रयागराज से केपी श्रीवास्तव, फर्रूखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रतापगढ़ से हरिप्रताप सिंह, सहारनपुर से वंदना वर्मा तथा फतेहपुर से अविनाश सिंह आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ से निर्दलीय विक्रांत सिंह रिशु तथा वाराणसी से निर्दलीय अन्नपूर्णा सिंह ने अन्य प्रत्याशियों पर बढ़त बना ली है, जबकि बहराइच में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी चुनाव जीत चुकी हैं।

देवरिया-कुशीनगर MLC चुनाव: सपा उम्मीदवार डॉ. कफील खान पीछे, BJP को बढ़त

  • बहराइच-श्रावस्ती सीट पर बीजेपी की जीत
  • बीजेपी की प्रज्ञा त्रिपाठी 3188 वोटों से जीतीं
  • MLC चुनाव मतगणना में BJP की पहली जीत
  • प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा के अमर यादव को हराया।

रायबरेली में एमएलसी चुनाव को लेकर काउंटिंग शुरू हो गई है। भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह और सपा से वीरेंद्र शंकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है,सुबह आठ बजे से शुरू हुई काउंटिंग में भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह आगे चल रहे।

यूपी विधानपरिषद चुनाव की काउंटिंग जारी

  • बीजेपी के अविनाश सिंह चौहान आगे
  • सीतापुर में बीजेपी के पवन सिंह आगे
  • बरेली में बीजेपी के महाराज सिंह आगे
  • रायबरेली में बीजेपी के दिनेश प्रताप आगे
  • प्रतापगढ़ में बीजेपी के हरिप्रताप सिंह आगे।

उल्लेखनीय है कि 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। 36 रिक्त हुई सीटों में 9 पर पहले ही फैसला आ चुका है और निर्विरोध भाजपा के प्रत्याशी विजई घोषित हो चुके हैं। जिन स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज वोटों की गिनती होनी हैं उनमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं। ये 27 सीटें 58 जिलों में हैं।

इन प्रत्याशीयाे के भाग्य का फैसला

जिन दिग्गज प्रत्याशीयाे के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। इनमें सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, झांसी-जालौन-ललितपुर से राम निरंजन और बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी शामिल हैं। इसी तरह अन्य में देवरिया से डॉ. कफील खान, रामपुर-बरेली से मशकूर अहमद, लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार साजन, बाराबंकी से राजेश कुमार और मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से उदयवीर सिंह शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन की 36 सीटें 35 स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई हैं। स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, खंड विकास परिषदों के अध्यक्ष एवं सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरीय निकायों के पार्षद मतदाता होते हैं। इसके अलावा विधायक और सांसद भी इस चुनाव में वोट डालते हैं।

प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस समय भाजपा के 35, जबकि सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, अपना दल व निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। वहीं, शिक्षक दल के दो, जबकि एक निर्दलीय सदस्य भी विधान परिषद में मौजूद है।

विधान परिषद की 36 सीटें सात मार्च को संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो गई थीं। परिषद की 37वीं सीट नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन की वजह से खाली हुई है।

Report- Amril Lal (Basti) , Narendra (Raibareli), Neena jain (Saharanpur), Nathbux Singh (Ayodhya), BK Kushwaha (Jhansi), Purnima Srivastav (Gorakhpur) , sushil kumar (Meerut)

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story