×

UP Nikay Chunav 2022: नगर निकाय के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की आज होगी घोषणा, मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जानकारी

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा 03 दिसंबर को होगी। योगी सरकार के मंत्री 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देंगे।

aman
Written By aman
Published on: 3 Dec 2022 12:57 AM GMT
reservation for municipal president will be announced 03 december up minister will hold a press conference
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

UP Nikay Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में नगर निकाय के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा शनिवार (03 दिसंबर) की होगी। योगी सरकार के मंत्री शनिवार दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे।

यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2022) की तारीखें जल्द घोषित होने जा रही हैं। जिस आरक्षण के प्रस्ताव का अब तक इंतजार किया जा रहा था, वह प्रदेश के 48 जिलों के लिए जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि शेष 27 जिलों में आरक्षण का फार्मूला कल जारी हो सकता है। बारे दें, जिन 48 जिलों का आरक्षण जारी हुआ है वो 'वार्ड आरक्षण' हैं। अध्यक्ष पद के लिए आज घोषणा की जाएगी।

हालांकि, अभी 17 नगर निगम के मेयर (17 Municipal Mayor), 200 नगर पालिका के अध्यक्ष (200 Municipal President) और 546 नगर पंचायतों के अध्यक्ष (President of 546 Nagar Panchayats) के चुनाव के लिए आरक्षण का क्या फार्मूला तय हुआ है उसका खुलासा कल होगा।

यूपी में 'शहर की सरकार' चुनने का इंतजार हर किसी को है। चाहे वो सियासी दल हो, नेता हो या आम आदमी। हर कोई इसी इंतजार में है कि जल्द से जल्द स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो। ज्ञात हो कि, स्थानीय निकाय चुनाव की सारी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है। नगर विकास विभाग ने सूबे के 48 जिलों के लिए वार्ड में आरक्षण का फार्मूला जारी कर दिया है। शेष 27 जिलों के आरक्षण का फॉर्मूला भी संभवतः आज जारी हो सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। माना जा रहा है, कि ये समय पूरा होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। संभावना जताई जा रही है कि, 10 या 12 दिसंबर के बीच चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है।

यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस निकाय चुनाव को 'सेमीफाइनल' के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस भी अपने बेहतर प्रदर्शन के दावे कर रही है। यह चुनाव सभी दलों के लिए काफी अहम है। अपनी-अपनी पार्टी की स्थिति को जानने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। इसीलिए कांग्रेस ने ये तय किया है कि इस बार मेयर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत के अध्यक्ष और नगर पंचायत के सदस्य हर चुनाव अपने सिंबल पर लड़ाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story