UP Nagar Nikay Chunav: आरक्षण सूची जारी, लखनऊ और गोरखपुर सामान्य, मेरठ और प्रयागराज OBC हुई, देखें पूरी लिस्ट

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव 2022 के लिए नगर निगम के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी हो गया है। नगर निगम की 17 सीट में से 8 सीट अनारक्षित रही है। तो वहीं 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

Prashant Dixit
Published on: 5 Dec 2022 12:26 PM GMT (Updated on: 5 Dec 2022 2:24 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2022
X

यूपी निकाय चुनाव आरक्षण की घोषणा करते मंत्री (फोटों आशुतोष त्रिपाठी)

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव 2022 (UP Nikay Chunav 2022) के लिए नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने आज सोमवार को सभी 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष और 545 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी है। इस निकाय चुनाव में महापौर की 8 सीट अनारक्षित, 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। तो वहीं अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट और पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीट का आरक्षण दिया गया है। जबकि शाहजहांपुर नगर निगम के महापौर के लिए पहली बार चुनाव इस बार होगा।

सभी नगर निगम का आरक्षण

इस निकाय चुनाव में नगर निगम में महापौर की 17 सीट का आरक्षण जारी कर दिया गया है। इस बार 8 सीट अनारक्षित, जबकि 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। तो वहीं अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट और पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीट का आरक्षण दिया गया है। इस बार लखनऊ और गोरखपुर की प्रतिष्ठित सीट अनारक्षित (जरनल) के खाते में गई है।





नगर पालिका परिषद का आरक्षण

आज नगर पालिका परिषद की 200 सीट के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इस जारी आरक्षण में अनुसूचित जाति के लिए 27 सीट रिजर्व की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 54 सीट का आरक्षण होगा। जबकि 40 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगी। तो वहीं 79 सीट अनारक्षित (जरनल) रही है।
















सभी नगर पंचायत का यह आरक्षण

आज नगर पंचायत की कुल सभी 545 सीट के लिए आरक्षण की सूची कर दी गई है। इन 545 नगर पंचायत की सीट में अनुसूचित जाति के लिए 73 सीट रिजर्व की गई है। जबकि अनुसूचित जन जाति के लिए 1 सीट का आरक्षण दिया गया है। तो वहीं नगर पंचायत की 147 सीट पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व की गई है। तो वहीं 107 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि अनारक्षित (जरनल) सीट की संख्या 217 रही है।



































Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story