×

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी के 48 जिलों में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, देखें लिस्ट

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी के नगर विकास विभाग ने आज प्रदेश के 48 जनपदों के निकायों केे वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी किया गया है।

Prashant Dixit
Published on: 1 Dec 2022 3:37 PM GMT
Urban Development Department UP
X

Urban Development Department UP (Social Media)

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी के नगर विकास विभाग ने आज प्रदेश के 48 जनपदों के निकायों केे वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी किया गया है। यह शेष जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण भी जल्द ही जारी कर दिया जाएंगा। जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्डों का आरक्षण जारी हो गया उन जिलों में डीएम कार्यालय में सात दिन के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते है।

इन जिलों का आरक्षण हुआ जारी

उन जिलों में शाहजहांपुर, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या, अलीगढ़, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गौतमबुद्धनगर, चन्दौली, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, बांदा, बागपत, बाराबंकी, भदोहीं, महाराजगंज, महोबा, रायबरेली, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, संभल, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस एवं हापुड़ शामिल हैं।

लखनऊ में 110 वार्ड का आरक्षण

यह लिस्ट नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है, कि 7 दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा। इस लिस्ट में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या का ऐलान उत्तर प्रदेश शासन की ओर से किया गया। लखनऊ नगर निगम के कुल 110 वार्डों में से 50 सामान्य सीटें हैं। जबकि एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। तो वहीं शासन की ओर से जारी गए आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story