×

UP News: विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें

Satish Mahana: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) से आज प्रशिक्षण पाए नए प्रशासनिक अधिकारियों (new administrative officers) से मुलाकात की।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 4 May 2022 3:02 PM GMT
Assembly speaker Satish Mahana told the new administrative officers, maintain the publics trust as well
X

लखनऊ: विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से मिले

UP News Today: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) से आज प्रशिक्षण पाए नए प्रशासनिक अधिकारियों (new administrative officers) से मुलाकात की। इस दौरान महाना ने कहा कि नए अधिकारी जनसेवा के साथ जनता के विश्वास को भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक का रूपांतरण होता है, लेकिन असली प्रशिक्षण प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए आम जनमानस के हितों के लिए होता है।

प्रशिक्षु अधिकारी विधान सभा की कार्यप्रणाली आदि को जानने के लिए आये हुए थे। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ (UP Academy of Administration and Management Lucknow) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस, 2020 बैच) के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर से विधान भवन स्थित में शिष्टाचार भेंट की।

जनता के विश्वास को बनाए रखने का अहम दायित्व

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जनसामान्य में बहुत ही आस्था का भाव है। वे आज भी प्रशासनिक सेवा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर जनता के विश्वास को बनाए रखने का अहम दायित्व है।

महाना ने कहा कि प्रशासनिक मामलों के निस्तारण में विलंब होने से जनता को समय से न्याय नहीं मिल पाता जिससे आम जनमानस में निराशा की भावना व्याप्त होती है और प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसमें भी सुधार के लिए अधिकारियों को आगे आना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान ज्ञान, बुद्धि और विवेक का रूपांतरण होता है

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक का रूपांतरण होता है, लेकिन असली प्रशिक्षण प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए आम जनमानस के हितों के लिए होता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे, उ0प्र0 प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक वेंक्टेश्वर लू, अपर निदेशक, महेन्द्र वर्मा एवं को-ऑडिनेटर, श्रीमती संध्या भदौरिया सहित विधान सभा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story