×

UP: भाजपा महामंत्री बीएल संतोष के आने से कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

उत्तर प्रदेश में सत्तासीन राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां लगातार तेज होती जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को निगमों बोर्डो और आयोगों में समायोजित करने के साथ ही दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए बैठकों को सिलसिला भी तेज हो गया है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Ashiki
Published on: 21 Jun 2021 5:27 PM GMT
BJP General Secretary BL Santosh
X

भाजपा महामंत्री बीएल संतोष (Photo-Social Media) 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तासीन राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां लगातार तेज होती जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को निगमों बोर्डो और आयोगों में समायोजित करने के साथ ही दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए बैठकों को सिलसिला भी तेज हो गया है। इन सबके बीच आज एक महीने में दूसरी दफे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे।

इसके पहले बीएल संतोष 31 मई से 2 जून तक मैराथन बैठकें कर पार्टी आलकमान को यूपी की रिपोर्ट सौंप चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही मंत्रियों व विधायकों से फीड बैक भी लिया था। इसके बाद ही निगमों बोर्डो और आयोगों में मनोनयन का काम शुरू हुआ । साथ ही संगठन में भी फेरबदल का काम चल रहा है। इसी कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में आज जोश दिखाई पड़ा।

आज यहां भाजपा मुख्यालय पर एक बार फिर उन्होंने कई राउन्ड विभिन्न नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर फीडबैक लेने का काम किया। बीएल संतोष आज लेकर से तीन दिन लखनऊ में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह आगामी महीने रिक्त हो रही विधानपरिषद की चार सीटों में भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार करेंगे। आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी बात की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान वह विधायकों के उनके क्षेत्र की रिपोर्ट के बारे में भी पता करने का काम कर रहें हैं । प्रदेश की योगी सरकार को अपना समर्थन दे रही अपना दल एस को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रदेश नेताओं के साथ वार्ता की है। इन दिनों अपना दल एस भाजपा से नाराज बताया जा रहा है। साथ ही उसके साथ पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिए अभी से फार्मूला तैयार करने में जुट गयी है। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी सहयोगी दल भाजपा से अधिक सीटों की मांग करेगा। उसके लिए अभी से रणनीति बना ली जाए। जिससे चुनाव के समय जनता में गलत संदेश न जाने पाए।

Ashiki

Ashiki

Next Story