TRENDING TAGS :
UP News: फारुख अब्दुल्ला ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, इन विषयों पर हुई बातें
UP News : इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मय नंदा तथा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
UP News Farooq Abdullah meets Akhilesh Yadav talks on many subjects
UP News: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर मुलायम सिंह यादव के निधन को लेकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि नेताजी ने उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी थी। अब उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के साथ है। आने वाला समय उनका उन्ही का है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फारुख अब्दुल्ला का स्वागत किया और उनका आभार जताया। इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मय नंदा तथा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
फारुख अब्दुल्ला ने समाजवादी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि सपा सरकार बनी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से 5 घंटे में लखनऊ आ गए। ऐसा हाई-वे यूरोप में भी नहीं है। उन्होंने कहा वे इससे इतना प्रभावित हैं कि वे वापस भी इसी रास्ते दिल्ली जाएंगे। फारूख साहब ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो काम किए थे वे बेमिसाल है। भाजपा सरकार ने तो बने बनाए को बिगाड़ने का ही काम किया है।
भकजपा पर हमला बोलते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मुल्क के हालात ठीक नहीं है। भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा है। भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। महंगाई चरम पर है। अर्थव्यवस्था चौपट है। नौकरी नहीं, बेकारी बढ़ी है। भाजपा ने देश को गरीब बना दिया है। कुछ लोगों को इतना अमीर बना दिया कि उनकी दौलत आसमान छू रही है।
उन्होने आने वाले लोक सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी का सपोर्ट करने लिए कहा। उन्होने कहा कि देश को बचाने का दारोमदार उत्तर प्रदेश पर है। यहां से केन्द्र की राजनीति प्रभावित होती है। सबसे ज्यादा 80 सांसद उत्तर प्रदेश से ही चुने जाते हैं।
फारुख अब्दुल्ला और अखिलेश यादव ने देश में आपसी भाईचारा बनाये रखने का आव्हान् किया। उन्होने कहा कि देश में अमन-चैन, तरक्की और संविधान को बचाने के लिए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कश्मीर के नौजवानों का कोई भविष्य नहीं रह गया है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। कश्मीर में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। चारों तरफ घोर निराशा है।