×

UP News: राहुल गांधी पर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली: जो खुद दूसरे का सहारा लेता हो वो दूसरे का सहारा कैसे बनेगा

UP News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग अमेठी को सत्ता का केंद्र मानते थे। आज जब अमेठी आये तो लोगों का सहयोग तक नही मिला।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 19 Feb 2024 1:27 PM GMT
Uttar Pradesh
X

Union Minister Smriti Irani source: social media 

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग अमेठी को सत्ता का केंद्र मानते थे। आज जब अमेठी आये तो लोगों का सहयोग तक नही मिला। अमेठी की सुनी सड़के उनके स्वागत के लिए मिली। अमेठी के लोगों का अब गांधी खानदान से कोई रिश्ता नहीं है। आज यह स्थिति हो गई है कि बाहर के कार्यकर्ताओं को अमेठी में बुलाना पड़ा।

देश में 8 लाख लखपति दीदी बनी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी का यह सौभाग्य है कि देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और विशेष कर देश के पीएम जिन्होंने साल 2014 में वादा किया था कि वह बदलाव की राजनीति लेकर आए हैं। उनके प्रयास से इन्वेस्टर समिति हुआ। उनके सौजन्य से अमेठी में 6523 करोड़ का निवेश आया है। स्मृति ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद से साल 2014 तक जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब तक अमेठी में लघु उद्योग की दृष्टि से 60 साल से ज्यादा वर्षों में मात्र 500 करोड़ रुपए आया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में उस लघु उद्योग क्षेत्र के लिए 171000 लाभार्थी अमेठी में लाभ पाए। जिन्हें 2160 करोड़ रुपए दिया गया ताकि वह छोटे-छोटे उद्योग कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आपने यह कहते सुना कि देश में 8 लाख लखपति दीदी बनी है। यह हमारा गौरव है। मैं अमेठी सांसद के रूप में गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि देश में लगभग 8 लखपति दीदी बनी है। यह आंकड़ा यह बताता है कि जीवन में क्या बदलाव आया है। अमेठी में उसका प्रतिबिंब है। आज जो लोग अमेठी को सत्ता का केंद्र मानते थे। लेकिन सेवा नहीं देते थे। जब वह गाजे -बाजे के साथ आए तो अमेठी के लोग उनके स्वागत के लिए अनुपस्थित रहे। उन्हें सुल्तानपुर प्रतापगढ़ से लोग ढोकर लाने पड़े। जिनको दिन भर रहना था। वह कुछ लम्हे बिताकर यहां से गुजर गए। अमेठी वालों का क्या कसूर है। अमेठी का नागरिक तब भी व्यथित हुआ जब रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की समारोह के लिए यहां के पूर्व सांसद ने और गांधी खानदान ने न्यास का न्योता ठुकरा दिया।

रायबरेली की सीट भी गांधी परिवार ने दी छोड़

अमेठी में जो लोग विकास से वंचित रहे उनका गुस्सा आज गांधी खानदान की यात्रा के लिए सूनी सड़कों में परिवर्तित है। माहौल ऐसा है कि रायबरेली की सीट भी गांधी परिवार ने छोड़ दी। सुनी सड़के चीख -चीख कर कह रही है कि अब गांधी खानदान से उनका कोई सरोकार नहीं है। एक सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में हर सप्ताह मौजूद हैं। इससे अमेठी के निवासियों को कोई आश्चर्य नहीं होता है। जो छोड़ गए जो छूट गए वह तब नजर आते हैं जब चुनाव होता है। जैसे बरसात में कुछ प्राणी नजर आते हैं। उसी प्रकार से वह भी जब वोटो की बरसात की अपेक्षा होती है तब नजर आते हैं।

पूर्व मुख्य मंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना सहारे के अपनी पैतृक सीट तक नहीं लड़ सकता। उसको कोई भी नेता क्यों सहायता दे रहा। अमेठी वह लोकसभा क्षेत्र है जहां पर साल 2019 में मैंने सिर्फ कांग्रेस से प्रत्याशी से ही नहीं लड़ी थी ।मैं एक ऐसे प्रत्याशी से लड़ी थी जो सपा और बसपा के सहयोग से लड़ा था। उन्होंने राहुल गांधी को यहाँ तक कहा कि जिन्हें खुद सहारे की जरूरत है दूसरों का सहारा कैसे बनेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस समय अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गांव -गांव जाकर जनसंवाद यात्रा के माध्यम से लोगों से रूबरू हो रही हैं। जन संवाद यात्रा में उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रही है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story