UP News : यूपी के चार जिलों में हुआ 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें क्या है वजह

UP News : योगी सरकार (Yogi Government) ने बृहस्पतिवार को देर रात 7 आईपीएस अफसरों के तबादले (transfers) कर दिए हैं।

Aditya Jaiswal
Published on: 23 July 2021 10:06 AM IST (Updated on: 23 July 2021 11:29 AM IST)
यूपी के चार जिलों में हुआ 7 आईपीएस अफसरों का तबादला
X

यूपी के चार जिलों में हुआ 7 आईपीएस अफसरों का तबादला(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

UP News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बंपर तबादलों (Transfers) का दौर लगातार जारी है एक बार फिर जिलों में तबादले किये जा रहे हैं। योगी सरकार (Yogi Government) ने बृहस्पतिवार को देर रात 7 आईपीएस अफसरों (IPS officers) के तबादले (transfers) कर दिए हैं। जिसमें चार जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। सिद्धार्थनगर, जालौन, कासगंज और हमीरपुर जिलों में नए कप्तान की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि यशवीर सिंह को सिद्धार्थनगर का, रवि कुमार को जालौन का, बोत्रे रोहन प्रमोद को कासगंज का और कमलेश कुमार दीक्षित को हमीरपुर का नया एसपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले यशवीर सिंह जालौन, रविकुमार पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, बोत्रे रोहन प्रमोद अपर पुलिस अधीक्षक आगरा व कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक आर अभिसूचना गोरखपुर में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि इस चार जिलों के तबादले में सिद्धार्थनगर के एसपी रामविलास त्रिपाठी को इंटेलिजेंस गोरखपुर, कासगंज के एसपी मनोज सोनकर को सेनानायक 12 वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और हमीरपुर के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को आगरा में 15 वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

जिलों में हो रहे तबादले (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


बीते दिनों पुलिस महानिदेश कारागार प्रशासन आनंद कुमार ने लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर नगर, उन्नाव, एटा, कासगंज, कन्नौज, बहराइच, बाराबंकी समेत विभिन्न जिले की जेलों में तैनात 21 कारापालो के स्थानांतरण किये हैं। योगी सरकार में उत्तरप्रदेश के कई जिलों की खाकीवर्दी के तेजी से तबादले हो रहे हैं।


इसके पहले भी उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। सरकार की तरफ से यह ट्रांसफर पंचायत चुनाव के बाद किया गया । आईपीएस सतपाल को फतेहपुर से हटाकर प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को नोएडा कमिश्नरेट से हटाकर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर नियुक्त किया गया है। चिकित्सा अवकाश पर गए आकाश तोमर को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है।


Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Shraddha
ABOUT THE AUTHOR

Shraddha

shraddhakhare612@gmail.com
Next Story