UP Nikay Chuna 2023: मुस्लिमों पर मेहरबान भाजपा, मोदी-योगी के क्षेत्र में इतने मुस्लिमों को टिकट

UP Nikay Chuna 2023: भाजपा ने पहले चरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद को मिलाकर ढाई सौ मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

Anant Shukla
Published on: 19 April 2023 10:06 PM GMT
UP Nikay Chuna 2023: मुस्लिमों पर मेहरबान भाजपा, मोदी-योगी के क्षेत्र में इतने मुस्लिमों को टिकट
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chuna 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी दलगत राजनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का मिजाज बदला-बदला सा है। यह पहली दफा है जब पार्टी ने मुस्लिम समाज को बड़ी संख्या में टिकट दिया है। भाजपा ने पहले चरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद को मिलाकर ढाई सौ मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा नगर निगम शामिल है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में भी बीजेपी ने 4 वार्ड में मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्षद का टिकट दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में भी पार्षद का टिकट मुस्लिम समाज के लोगों को दिया गया है। इसी तरह लखनऊ, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा में भी बीजेपी ने अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को उतारा है।

इस बार निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को देखकर सबका साथ सबका विकास साबित होता दिख रहा है। हालांकि वीजेपी पहले भी कहती थी हमारे यहां टिकट जाति देखकर नहीं व्यक्ति की सामाजिक स्थिति और पार्टी के नियमावली के अनुसार दिया जाता है। भाजपा लगातार मुस्लिमों को जोड़ने में लगी है। हाल ही किए गए पसमांदा सम्मेलन को भी निकाय चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पसमांदा मुस्लिमों को लुभाने में जुटी हुई है। क्यों कि पार्टी को यह पता है कि 2024 में 80 के आंकड़े को छूना है तो पसमांदा समाज को साथ लाना ही होगा। यही कारण है कि पार्टी नें इस बार निकाय चुनाव में दिल खोलकर अल्पसंख्यकों को टिकट दिए।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story