UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में बसपा को प्रत्याशी ही नहीं मिले, नाराज मायावती ने इस बड़े नेता को हटाया

Kanpur News: कानपुर में बसपा की स्थिति पर सवाल खड़े होने लगे। बसपा के नगर पालिका के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिले।

Anup Panday
Published on: 27 April 2023 4:14 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 6:56 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में बसपा को प्रत्याशी ही नहीं मिले, नाराज मायावती ने इस बड़े नेता को हटाया
X
File Pic- Mayawati

Kanpur News: हर निकाय चुनाव में अपने वोट बैंक से दूसरी पार्टी को कमजोर करने वाली पार्टी बसपा को इस निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी नहीं मिले। इससे नाराज होकर बसपा सुप्रीमो ने कानपुर के पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज को हटा दिया। वो पार्टी के अन्य पदाधिकारियों पर भी गरजीं हैं।

110 वार्ड में मिले कुल 70 प्रत्याशी

बसपा को 110 वार्ड में मात्र 70 के करीब प्रत्याशी मिले हैं। पिछले चुनाव में बसपा को पूरे वार्ड में 88 प्रत्याशी मिले थे। अबकी निकाय चुनाव में 70 के करीब प्रत्याशी मिले हैं। जिससे लगता है कि नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति छोटे राजनीतिक दलों जैसी हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव व निकाय चुनाव में यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली बसपा की यह स्थिति हो जाएगी, इसकी सभी पार्टियों में चर्चा हो रही है। इसे देखते पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती काफी नाराज दिखीं हैं। उन्होंने कानपुर जोन के पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली को पद से हटा दिया है। पिछले निकाय चुनाव में बसपा की स्थिति बेहतर थी। मेयर के लिए भी कई नाम आए थे और अर्चना निषाद को टिकट दिया गया था। अर्चना चौथे नंबर पर रहीं थीं। अबकी महापौर में छह आवेदन आए थे। जिसमें चौथे नंबर पर रही अर्चना निषाद ने भी आवेदन किया था। तो पार्टी ने इस बार फिर मेयर पद के लिए उन्हें ही मैदान में उतारा दिया है।

जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

चुनाव का नेतृत्व अब बसपा के नए मुख्य जोन इंचार्ज शम्सुद्दीन राइन करेंगे। मुनकाद अली पूर्व सांसद को हटाया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी बबलू ने बताया कि एक दो दिन में वह यहां आकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शम्सुद्दीन राइन इससे पहले भी कानपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रह चुके हैं। पदाधिकारी बदले जाने के पीछे कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव है। जिसको लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story