×

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर बनाये गये 154 फर्जी आधार कार्ड, जांच के आदेश

UP Nikay Chunav 2023: कहा जा रहा है कि संभावित प्रत्याशियों द्वारा ये फर्जी कार्ड बनवाए गए हैं। एसडीएम परमानंद सिंह ने मझोला थाना क्षेत्र में एफआईआर दी है।

Network
Published on: 18 April 2023 7:35 AM GMT (Updated on: 18 April 2023 8:05 AM GMT)

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव के दौरान मुरादाबाद में 154 फर्जी आधार कार्ड बनाये गये। प्रशासन की टीम की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है। मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं। कहा जा रहा है कि संभावित प्रत्याशियों द्वारा ये फर्जी कार्ड बनवाए गए हैं। एसडीएम परमानंद सिंह ने मझोला थाना क्षेत्र में एफआईआर दी है।

इस समय नगर पालिका के चुनाव का दौर चल रहा है। इस गोरखधंधे में कई लोग शामिल है जो सीधे-सादे लोगों से उनके ओरिजनल आधार कार्ड लेकर उसमें छेड़खानी करके आधार से पता बदलकर उनको उसी पते का निवासी बना कर उनका वोट बनाने की कोशिश करते हैं जबकि वो व्यक्ति किसी दूसरे स्थान का रहने वाला है। मामले में एसडीएम सदर ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

Network

Network

Next Story