×

UP Nikay Chunav 2023: नव निर्वाचित सदस्य 26 व 27 को लेंगे सपथ, 23 जून को पहली बैठक

UP Nikay Chunav 2023: प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने अधिसूचना जारी कर बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत मेयर, अध्यक्ष और पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। शासन ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के लिए दिशानिर्देश निर्गत कर दिए हैं।

Anant Shukla
Published on: 24 May 2023 5:30 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: नव निर्वाचित सदस्य 26 व 27 को लेंगे सपथ, 23 जून को पहली बैठक
X
UP Nikay Chunav 2023 newly elected mayor chairman councilors take oath (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 जीत कर आने वाले अध्यक्ष, मेयर व सदस्य 26 व 27 मई को सपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में होगा। इसके लिए जुपिटर हाल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाल में 1500 लोंगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचित सदस्यों की सूची मिलने के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर की। इसके साथ ही निकाय कार्यों में तेजी देखने को मिल रहा है।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने अधिसूचना जारी कर बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत मेयर, अध्यक्ष और पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। शासन ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के लिए दिशानिर्देश निर्गत कर दिए हैं।

मंडलायुक्त दिलाएंगे शपथ

परंपरा के अनुसार मेयर और पार्षदों को मण्डलायुक्त शपथ दिलाएंगे। यदि किसी कारणवश मंडलायुक्त मौजूद नहीं हैं तो जिलाधिकारी उनकी कार्यों का वहन करेंगे। जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को डीएम शपथ दिलएंगे यदि ये मौजूद नहीं हैं तो इनके द्वारा नामित जिलाधिकारी या उप जिलाधिकारी द्वारा उनके कार्यों का निर्वहन किया जाएगा।

23 जून को बोर्ड की बैठक

प्रमुख सचिव नगर विकास ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को जनप्रति निधियों के शपथ ग्रहण के बाद 23 जून तक हर हाल में नगर निगमों में सदन, पालिका परिषद और नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक कराने के निर्देश दिए हैं।

निकाय चुनाव 2023 परिणाम

2023 में संपन्न नगर निकाय चुनाव बीजेपी नें सभी 17 नगर निगमों में झंडा गाड़ दिया। जबकि नगर पालिका के कुल 199 सीटों में से भाजपा 88 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं सपा-35, बसपा-16, कांग्रेस-4 और अन्य दलों को 55 सीटों पर सफलता मिली। नगर पंचायत चुनाव की कुल 544 सीटों में से भाजपा 191 सीट, सपा-78, बसपा-37 और कांग्रेस-14 पर सफलता मिली। वहीं अन्य दलों के खाते में 223 सीटे आई।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story