UP Politics: राजभर का सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर हमला, बोले- BJP से डरकर नहीं कर रहे प्रचार

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी से डरकर चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं

Jugul Kishor
Published on: 29 April 2023 1:05 PM GMT
UP Politics: राजभर का सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर हमला, बोले- BJP से डरकर नहीं कर रहे प्रचार
X
ओपी राजभर ( सोशल मीडिया)

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी से डरकर चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यह भी जानते हैं कि उन्हे चुनाव जीतना नहीं है, तो क्यों मेहनत करें। हमारा दल छोटा है, फिर भी हम लोग पूरी दम खम के साथ मैदान में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव एसी से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। यह पहली बार नहीं जब ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, इससे पहले भी अखिलेश पर हमला बोल चुके हैं।

ओपी राजभर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव बीजेपी से मिलते हैं। रिवर फ्रंट घोटाले में अखिलेश यादव का नाम आएगा, इसीलिए अखिलेश यादव बीजेपी से डरकर चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव तीसरा मोर्चा बना रहे हैं, अभी दूसरा बना ही नहीं है कि तीसरा बनाने लगे हैं। उन्होने कहा कि अखिलेश को दूसरा मोर्चा बनाना चाहिए तीसरा नहीं, क्योंकि मोर्चा वो बनाया जाना चाहिए जिससे वोट मिल सके। यूपी में अखिलेश यादव, मायावती और कांग्रेस को एक मंच पर आना चाहिए। यदि ये लोग एक साथ आते हैं तो मैं भी इनके साथ खड़ा हो जाउंगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों का ओम प्रकाश राजभर ने समर्थन किया है। वहीं, उन्होने बृजभूषण शरण सिंह पर भी हमला बोला। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बृजभूषण शऱण सिंह के यहां भी बुलडोजर चलना चाहिए।

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था। गठबंधन में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा को 18 सीटें मिली थीं। जिसमें से 6 सीटों पर सुभासपा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि सपा और सुभासपा का गठबंधन ज्यादा दिन चल नहीं पाया था, चुनाव के कुछ दिनों के बाद गठबंधन में दरार पड़ गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story