UP Nikay Chunav 2023: पहले की सरकारों में माफिया-अपराधी सीना तान कर चलता था , अब जान की भीख मांग रहा, बोले CM योगी

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में माफिया, अपराधी सीना तान कर चलता था। अब जान की भीख मांग रहा है। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी बदमाश सीना तान कर नही चल सकता है।

Rahul Singh
Published on: 27 April 2023 6:47 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 7:03 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: पहले की सरकारों में माफिया-अपराधी सीना तान कर चलता था , अब जान की भीख मांग रहा, बोले CM योगी
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश में जनता का राज है। गुंडे बदमाश जान की भीख मांग रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा की अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। वीर शिवाजी ने यहीं से विदेशी सरकार को चुनौती दी थी। अब गुलामी के अंशों को समाप्त करना होगा। विरासत को सम्मान देंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसपी, बीएसपी, कांग्रेस के लोग हाथ में तमंचा लेकर व्यापारियों से वसूली करते थे। अब युवाओं के हाथ में टेबलेट है। मौका था निकाय चुनाव की रैली का। यहां सीएम योगी ने जनता के सामने मुद्दे भी रखे और आश्वासन भी दिलाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में माफिया, अपराधी सीना तान कर चलता था। अब जान की भीख मांग रहा है। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी बदमाश सीना तान कर नही चल सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में नगर निगम महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा, पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों और चेयरमैन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए जीआईसी मैदान पहुँचे थे। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। जनसभा में योगी ने कहा पहले मोहल्ले का गुंडा स्ट्रीट वेंडरों से वसूली करता था। अब उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत मदद दी जा रही है।

अब ब्रज की बारी...

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब ब्रज की बारी है। हम जाति-पाति के आधार पर नहीं, मजहब के हिसाब से नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यंहा 09 वर्षों में जो हुआ वह पुछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है।

जी-20 से बदल गई आगरा की तस्वीर

आगरा में जी 20 के दौरान शहर की तस्वीर ही बदल गई। 6 वर्ष पहले ऐसा नही था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है। हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई। हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन, दिए। प्रधानमंत्री का विजन, यूपी का मिशन है नया उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था। आज वह फक्र से सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली और होली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

मेट्रो की भी मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है। पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है। आगरावासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।उन्होंने अपील कि महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story