×

UP Nikay chunav 2023: मतदान के दौरान परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, यूपी पुलिस ने किए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP News: पहले चरण का मतदान 05 मई को सुबह 07.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक होगा। पहले चरण की पोलिंग पार्टियों को प्रत्येक जिला में चिन्हित स्थानों पर भेजा जाएगा।

Durgesh Bhatt
Published on: 2 May 2023 4:06 PM GMT
UP Nikay chunav 2023: मतदान के दौरान परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, यूपी पुलिस ने किए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
X
UP Nikay chunav 2023 (Pic: Social Media)

UP News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज यानी 02 मई को सायं 05.00 बजे तक समाप्त हो जायेगा। पहले चरण का मतदान 05 मई को सुबह 07.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक होगा। पहले चरण की पोलिंग पार्टियों को प्रत्येक जिला में चिन्हित स्थानों से 3 मई को सुबह 08.00 बजे से बूथों पर भेजा जाएगा। निर्वाचन की मतगणना पूरे प्रदेश में 13 मई को प्रस्तावित है। मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस मुख्यालय स्थित चुनाव प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता का विविध कारकों के आधार पर आकलन करते हुए अतिसंवेदनशील प्लस तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हीकरण पुलिस ने किया है।

नगर निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में 37 जनपदों (33 पुलिस जनपद व 04 पुलिस कमिश्नर रेट) में 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद एवं 276 नगर पंचायत के पदों हेतु मतदान सम्पन्न होगा। इस मतदान के लिए 7,372 मतदान केन्द्र तथा 23,614 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चिन्हित समस्त अतिसंवेदनशील प्लस व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

नगर निकाय चुनाव के लिए तैनात पुलिस बल-

  • निरीक्षक / नि. 19,880
  • मुख्य आरक्षी / आरक्षी – 1,01,477
  • होमगार्ड्स 47,985
  • पीएसी बल 86 कम्पनी 2 प्लाटून
  • सीएपीएफ बल 35 कम्पनी
  • प्रशिक्षणाधीन उ0नि0 7.500 (निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए)

भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

पुलिस द्वारा नगर निकाय निर्वाचन 2023 के तहत सभी जिलों के सूचना तंत्र और सोशल मीडिया सेल को सतर्क व सक्रिय करते हुए विद्वेषकारी तत्वों तथा आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों कि विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की तरफ से चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित कर शिफ्टवार राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर समस्त कार्यवाही तथा निर्वाचन प्रक्रिया का निगरानी किया हो रही है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story