×

UP Nikay Chunav: दूसरी बार दोहराया जाएगा इतिहास, इस सीट पर महिला संभालेगी अध्यक्ष की कुर्सी

UP Nikay Chunav: कदौरा नवाब ने वर्ष 1950 में अपनी रियासत का भारत में विलय किया था। 1951 में कदौरा को टाउन एरिया का दर्जा प्राप्त हुआ। तब उस वक्त कालपी के एसडीएम वाह-जुल-हक ने एक मार्च 1951 से 28 नवंबर 1953 तक बतौर प्रशासक कार्यभार संभाला। टाउन का दर्जा मिलने के बाद यहां की बागडोर 31 बार पुरुष प्रशासक के हाथों में रही।

Afsar Haq
Published on: 23 April 2023 2:51 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 2:52 PM GMT)
UP Nikay Chunav: दूसरी बार दोहराया जाएगा इतिहास, इस सीट पर महिला संभालेगी अध्यक्ष की कुर्सी
X
UP Nikay Chunav 2023 (Photo: Social Media)

Jalaun News: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सीटों पर आरक्षण की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। जिसके बाद जिले की 11 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। इसको लेकर महिलाएं बेहद खुश नजर आ रही हैं। नामांकन एवं नामांकन पत्र वापसी के बाद चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को आवंटन कर दिए गए हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं एक पंचायत ऐसी भी है, जहां 71 साल में दूसरी बार कोई महिला बागडोर संभालेगी। ऐसा इस सीट के महिला रिजर्व हो जाने की वजह से हुआ है।

1951 में मिला था टाउन एरिया का दर्जा

जानकारी के अनुसार तत्कालीन कदौरा नवाब ने वर्ष 1950 में अपनी रियासत का भारत में विलय किया था। 1951 में कदौरा को टाउन एरिया का दर्जा प्राप्त हुआ। तब उस वक्त कालपी के एसडीएम वाह-जुल-हक ने एक मार्च 1951 से 28 नवंबर 1953 तक बतौर प्रशासक कार्यभार संभाला। टाउन का दर्जा मिलने के बाद यहां की बागडोर 31 बार पुरुष प्रशासक के हाथों में रही।

वही 1953 में पहली बार नामित हुआ था अध्यक्ष

स्थानीय स्तर पर गठित कमेटी के द्वारा नामित कालूराम गुप्ता ने 1953 से 1970 तक टाउन एरिया का कार्यभार संभाला। उसके बाद डॉ. ख्वाजा नफीसुल हसन अध्यक्ष बने। वे 1971 से 1977 तक पद पर रहे। कमेटी भंग होने के कारण 11 अगस्त 1977 से 28 नवंबर 1988 तक बतौर प्रशासक एसडीएम और तहसीलदारों ने कार्य को सुचारू रूप से जारी रखा। 1988 में हुए चुनाव में ख्वाजा शुजाउल हसन ने जीत दर्ज की और 1994 तक अध्यक्ष रहे।

मोहम्मद जमीर आलम अध्यक्ष

1995 से 2000 तक संतराम दोहरे और वर्ष 2000 में लक्ष्मी देवी ने जीत दर्ज की। 2006-2011 तक धर्मेंद्र कुमार, 2012-2017 तक अखिलेश कुमार और 2017 से अब तक मोहम्मद जमीर आलम अध्यक्ष रहे। इस बार हो रहे नगर निकाय चुनाव में 2000 के बाद 2023 में भी नगर पंचायत का डोर महिला संभालने जा रही है। अब यह आने वाला समय ही बताएगा कि किस दल की महिला इस बार अध्यक्ष की कमान संभाल कर नवाबों के इस शहर में विकास की गंगा बहाएगी।

कदौरा पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला

कदौरा पंचायत अध्यक्ष की सीट पर 71 साल में दूसरी बार कोई महिला अध्यक्ष बनेगी। इससे पहले साल 2000 में यहां अनुसूचित जाति की महिला लक्ष्मी देवी का निर्वाचन हुआ था। जिन्होंने 2005 तक कार्यभार संभाला था। इसके अलावा पंचायत गठन से आज तक यहां पुरूश,,,, ही अध्यक्ष रहे हैं। नगर पंचायत के इतिहास में वर्ष 2000 में ने कुर्सी संभाली थी और फिर से एक वार इतिहास दोहराया जायेगा।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story