×

UP Nikay Chunav Result 2023: अयोध्या और गाजियाबाद में मेयर पर भाजपा की जीत, नगरपालिकाओं में सबसे आगे

UP Nikay Chunav Result 2023: मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया तीसरे राउंड में भी आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार को चौथे राउंड तक 43480 वोट मिले हैं, जबकि सपा की सीमा प्रधान को 23811 और एआईएमआईएम के प्रत्याशी अनस को तीसरे राउंड तक 26692 मिले हैं।

Dhanish Srivastava
Published on: 13 May 2023 2:43 PM GMT
UP Nikay Chunav Result 2023: अयोध्या और गाजियाबाद में मेयर पर भाजपा की जीत, नगरपालिकाओं में सबसे आगे
X
UP Nikay Chunav Result 2023

UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी नगरीय निकाय चुनाव में झांसी से मेयर का खाता खोलने के बाद भाजपा ने अयोध्या और गाजियाबाद में भी जीत हासिल की है। अयोध्या से भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। अयोध्या नगर निगम में 13वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32144 वोट से आगे थे। उन्हें 70644 वोट मिले थे, जबकि सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 38500 मत हासिल हो पाए थे। गाजियाबाद में बीजेपी की सुनीता दयाल ने 76 हजार से ज्यादा वोटों से मेयर का चुनाव जीता है। इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। कई जनपदों में सपा दूसरे नंबर पर है। जबकि कई नगरपालिका और नगरपंचायतों की कुर्सी कब्जा करने की रेस में बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मेरठ, सहारनपुर मेयर में जीत की तरफ भाजपा

मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया तीसरे राउंड में भी आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार को चौथे राउंड तक 43480 वोट मिले हैं, जबकि सपा की सीमा प्रधान को 23811 और एआईएमआईएम के प्रत्याशी अनस को तीसरे राउंड तक 26692 मिले हैं। सहारनपुर में बसपा के कद्दावर नेता इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को भाजपा उम्मीदवार ने डॉ. अजय कुमार ने मतगणना में पीछे छोड़ रखा है। 12वें राउंड में भाजपा के डॉ. अजय कुमार को 144091 वोट जबकि खदीजा मसूद को 92436 वोट मिल सके हैं। 51655 वोटों से भाजपा के डॉ. अजय सिंह आगे चल रहे हैं।

फिरोजाबाद की फरिहा नगर पंचायत से भाजपा जीती

फिरोजाबाद की फरिहा नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी रेखा कुशवाहा विजयी हुई हैं। मतगणना परिणाम में सबसे पहले फरिहा नगर पंचायत के परिणाम सामने आए। इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

सोनभद्र में घोरावल नगर पंचायत से बसपा आगे

बात सोनभद्र की करें तो यहां घोरावल नगर पंचायत से बसपा आगे चल रही है, जबकि डाला नगर पंचायत से सपा ने बढ़त बनाई हुई है। राबर्ट्सगंज नगरपालिका, चुर्क-गुरमा नगर पंचायत, पिपरी नगर पंचायत से भाजपा आगे है। जबकि रेणुकूट नगर पंचायत से निर्दलीय ममता सिंह आगे हैं। इसके अलावा दुद्धी नगर पंचायत से भाजपा और ओबरा नगर पंचायता से सपा आगे है। अनपरा नगर पंचायत से निर्दलीय आगे है और वहां से भाजपा के केसी जैन पीछे चल रहे हैं। चोपन नगर पंचायत से भी निर्दलीय प्रत्याशी संजय जैन आगे हैं और वहां से निषाद पार्टी के उस्मान अली पीछे चल रहे हैं।

सीतापुर की नगर पंचायत में कड़ी टक्कर

सीतापुर की महोली नगर पंचायत में सपा 3129 वोटों के साथ आगे चल रही है। जबकि बीजेपी उसके काफी करीब 3037 वोटों के साथ बनी हुई है। नगर पालिका सीतापुर में भी कांटे की टक्कर है। यहां बीजेपी बीजेपी 3712 वोटों के साथ आगे तो है लेकिन 3428 वोटों के साथ सपा उम्मीदवार उसका पीछा कर रहा है।

अलीगढ़ में नगर पंचायतों की स्थिति

दोपहर दो बजे तक मतगणना में अलीगढ़ की इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पुष्पा देवी को 1277 वोट, निर्दलीय कमलेश शर्मा को 1646 वोट, निर्दलीय रमा शर्मा को 1280 वोट मिल चुके हैं। खैर नगर पंचायत में भाजपा के पुरुषोत्तम गर्ग को 2275 आप के संजय शर्मा को 2214 और निर्दलीय ज्योति पत्नी अन्नू आजाद को 1186 मत प्राप्त हो चुके हैं।

इटावा नगर पालिका में सपा आगे

इटावा नगर पालिका में दोपहर तक मतगणना में सपा की ज्योति वर्मा को 25910 वोट जबकि भाजपा की कुसुम दुबे 13951 मत प्राप्त हो चुके हैं। बसपा की गुलनाज 4490 और आप के नीरू यादव 291 मत प्राप्त कर सके हैं।

Dhanish Srivastava

Dhanish Srivastava

Next Story