×

UP Panchayat Election 2021 Results: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के रिजल्ट पर भाजपा मस्त, सपा पस्त, कांग्रेस हैरान

UP Panchayat Election 2021 Results: आज भाजपा एवं पार्टी की तरफ से समर्थित 44 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 3 July 2021 4:13 PM GMT
Today 44 candidates supported by BJP and party have waved the flag of victory.
X

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम पर भाजपा की भारी जीत (फोटो-सोशल मीडिया) 

UP Panchayat Election 2021 Results: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के सम्पन्न हुए चुनावों में भाजपा ने धमाकेदार जीत हासिल की है। 21 सीटों पर पहले ही भाजपा के प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत हासिल हो चुकी थी लेकिन आज 53 सीटों पर हुए मतदान के बाद आए परिणामों ने उसे और भी ताकत देने का काम किया है।

आज भाजपा एवं पार्टी की तरफ से समर्थित 44 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। इस तरह कुल 75 जिला पंचायत अध्यक्षों में अब उसके पास 67 जिला पंचायत अध्यक्ष हो गए हैं।

कांग्रेस अपने गढ़ रायबरेली में भी हारी

इस चुनाव ने उम्मीद के विपरीत मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए जरूर चिंता पैदा कर दी है। इटावा समेत उसकी पार्टी के समर्थित 6 प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी हुए है। वहीं कांग्रेस तो अपने गढ़ रायबरेली में भी हार गयी है।

प्रदेश की 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी और पार्टी समर्थिक बागपत सीट पर रालोद जीती है। जबकि,जौनपुर से निर्दल श्रीकला रेड्डी अध्यक्ष बनीं। इसके अलावा प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गयी हैं।

जनसत्ता दल की माधुरी पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के पीछे स्थानीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह का हाथ बताया गया है। यहां पर 40 वोट पाकर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल हुई विजयी हुई। जबकि सपा प्रत्याशी को 6 वोट, और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को 3 वोट मिले हैं।

चुनाव काफी दिलचस्प

कांग्रेस का गढ कहे जाने वाले रायबरेली में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी चुनाव जीत गयी है। , रंजना चौधरी ने 30 मत पाकर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 22 मत मिल सके।

लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आरती रावत सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी से चुनाव जीत गयी है। भाजपा प्रत्याशी आरती रावत को केवल 14 वोट ही मिले। जबकि सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले। यहां पर चुनाव काफी दिलचस्प रहा।

भाजपा संगठन की दृष्टि से बंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 में 13, बृज क्षेत्र में 12 में 11, कानपुर में 14 में 13 अवध में 13 में 13, काशी में 12 में 12 तथा गोरखपुर प्रांत में 10 में से सात सीटों पर विजयी हुई हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान का परिणाम

कुल सीट .75

भाजपा .65

सपा.6

अन्य.4

मुजफ्फरनगर. भाजपा

फिरोजाबाद. भाजपा

बागपत. रालोद

हापुड़. भाजपा

बिजनौर. भाजपा

संभल. भाजपा

बरेली. भाजपा

उन्नाव. भाजपा

बदायूं. भाजपा

अलीगढ़. भाजपा

हाथरस. भाजपा

कासगंज. भाजपा

मथुरा. भाजपा

फिरोजाबाद. भाजपा

मैनपुरी. भाजपा

फर्रुखाबाद. भाजपा

कन्नौज. भाजपा

रामपुर. भाजपा

औरेया. भाजपा

कानपुर. भाजपा

प्रतापगढ़. जनसत्ता दल

जालौन. भाजपा

महोबा. भाजपा

हमीरपुर. भाजपा

कौशांबी. भाजपा

प्रयागराज. भाजपा

रायबरेली. भाजपा

एटा. सपा

हरदोई. भाजपा

लखनऊ. भाजपा

सीतापुर. भाजपा

अमेठी. भाजपा

बाराबंकी. भाजपा

लखीमपुर खीरी. भाजपा

अंबेडकर नगर. भाजपा

सुल्तानपुर. भाजपा

अयोध्या. भाजपा

बस्ती. भाजपा

सिद्धार्थनगर. भाजपा

संतकबीर नगर. सपा

महराजगंज. भाजपा

कुशीनगर. भाजपा

देवरिया. भाजपा

आजमगढ़. सपा

बलिया. सपा

गाजीपुर. भाजपा

चंदौली. गिनती जारी

भदोही. भाजपा

मिर्जापुर. भाजपा

सोनभद्र. अपना दल

जौनपुर. निर्दलीय;श्रीकला रेड्डी


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story