×

UP पंचायत चुनाव: सोनिया की रायबरेली में कांग्रेस का दबदबा, सपा ने दिखाया दमखम

रायबरेली की जिला पंचायत सदस्य की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और सपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा।

Narendra Singh
Reporter Narendra SinghPublished By Shreya
Published on: 5 May 2021 6:00 AM GMT
UP पंचायत चुनाव: सोनिया की रायबरेली में कांग्रेस का दबदबा, सपा ने दिखाया दमखम
X

कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह का झंडा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रायबरेली: बंगाल में हार के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election Results 2021) के नतीजे भी भाजपा के लिए कोई राहत की खबर नहीं लाए हैं। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की जिला पंचायत सदस्य की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और सपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जबरदस्त हार हुई है। जिला पंचायत की 52 सीटों पर कांग्रेस और सपा ने 11 पर कब्ज़ा जमाया है जबकि भाजपा के खाते में नौ सीटें आई है।

एक सीट अपना दल और 20 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आई। बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। सपा और कांग्रेस का दबदबा कायम है। जिला पंचायत सदस्य के परिणामों में जहां पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह की पत्नी आरती सिंह ने अमावां द्वितीय से जीत हासिल की है, वहीं जगतपुर से कांग्रेस के राकेश सिंह राना ने अपना जलवा दिखाया है।

राही ब्लाक की तीनों सीटों पर जहां सपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं महाराजगंज प्रथम से पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा से बागी प्रत्याशी को ही नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी को धूल चटाई है।

यही नहीं हरचंदपुर तृतीय से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अनुज बधू सुमन सिंह चुनाव हार गई हैं। सुमन सिंह को सपा की शिवदेवी ने हराया है। हरचंदपुर प्रथम से जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव हार गया है वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह निर्दलीय लड़कर चुनाव जीत गए हैं। यह अलग बात है कि राघवेंद्र सिंह एक वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में निर्दलीय की भूमिका होगी अहम

डीडीसी पद के चुनाव परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर बदल गई है। बदले समीकरण में अध्यक्ष पद की कुर्सी बिना निर्दलीयों के सहारे किसी के हाथ नहीं लग पाएगी। ऐसे में अब निर्दलीय विजेता प्रत्याशी ही किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। गांधी परिवार के गढ़ में सपा और भाजपा ने दमखम दिखाते हुए 11-11 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने नौ सीटें अपनी झोली में डाली हैं। अपना दल को एक सीट मिली है। पंचायत चुनाव में बसपा कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई, जबकि 20 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीतकर राजनीति के दिग्गजों को चौंका दिया है।

डिजाइन फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए गुणाभाग का दौर शुरू

जिस तरह चुनाव परिणाम आए हैं, उससे जाहिर है कि जिला पंचायत चुनाव में कड़ा मुकाबला होने वाला है। चुनाव परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए गुणाभाग का दौर शुरू हो गया है। 52 सीटों वाली जिला पंचायत में किसी दल को पूरा बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में भाजपा, सपा और कांग्रेस को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार की ताजपोशी चाहिए तो उसे निर्दलीयों को अपने पाले में करना ही होगा। हालांकि भाजपा शुरू से ही यह कहती आई है कि अबकी बार जिला पंचायत अध्यक्ष उसकी पार्टी का ही होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य हमारे जीते हैं और इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष हमारा ही होगा। माननीय सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार हमारी पार्टी का होगा।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि हमारे 15 सदस्य जीते हैं और जिलाध्यक्ष हम ही बनाएंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल का कहना है कि हमारे सदस्य 9 लोग जीत कर आए हैं और जिला अध्यक्ष भी हमारा होगा।

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड वार विजयी उम्मीदवार की सूची-

1- अमवा प्रथम से सपा के जितेंद्र यादव जीते।

2 - अमावां द्वितीय से कांग्रेस की आरती सिंह जीती

3 - अमावां तृतीय से सपा के आलोक यादव विजयी

4 - महराजगंज प्रथम से सपा के विक्रांत अकेला जीते

5 - महराजगंज द्वितीय से बीजेपी की आरती गौतम जीती

6 - शिवगढ़ प्रथम से निर्दलीय अनुपमा मिश्रा जीती

7- शिवगढ़ द्वितीय से कांग्रेस समर्थित अंजली रावत जीती

8 - शिवगढ़ तृतीय से निर्दलीय विनय वर्मा जीते।

9 - बछरावां प्रथम से कांग्रेस की दयावती जीती

10 - बछरांवा द्वितीय से बीजेपी की दीपिका सिंह हुई विजयी

11 - बछरांवा तृतीय से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा गौतम जीती

12 - हरचंदपुर प्रथम से निर्दलीय युवा प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह जीते।

13- हरचंदपुर द्वितीय से निर्दलीय राम कुमार कोरी जीते

14 - हरचंदपुर तृतीय से सपा प्रत्याशी शिव देवी जीती , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी सुमन सिंह को हराया।

15 - सातवां प्रथम से निर्दलीय शीतला जीते।

16 - सताव द्वितीय से कांग्रेस के मो शरीफ जीते।

17 - सताव तृतीय से सपा की अनिता ने मारी बाजी।

18 - खीरों प्रथम से सपा के ब्रजेश यादव जीते

19 - खीरों द्वितीय से निर्दलीय उम्मीदवार मालती सिंह जीती

20 - खीरों तृतीय से बीजेपी की रेनू सिंह विजयी।

21 - सरेनी प्रथम से कांग्रेस के अजय सिंह जीते

22 - सरेनी द्वितीय से निर्दलीय मेशर जहाँ जीती।

23 - सरेनी तृतीय से बीजेपी की प्रिया सिंह हुई कामयाब।

24 - सरेनी चतुर्थ से निर्दलीय गौरव सिंह जीते।

25 - लालगंज प्रथम से बीजेपी उम्मीदवार सुनील गैतम विजयी।

26 - लालगंज द्वितीय से निर्दलीय नीतू पासवान जीती

27 - लालगंज तृतीय से सपा के आशीष यादव हुए कामयाब।

28 - डलमऊ प्रथम से निर्दलीय सत्येंद्र कुमार

29 - डलमऊ द्वितीय से निर्दलीय कोमल यादव जीती।

30 - डलमऊ तृतीय से कांग्रेस के वीरेंद्र यादव जीते।

31 - डलमऊ चतुर्थ से कांग्रेस के अशोक यादव ।

32 - दीनशाह गौरा प्रथम से कांग्रेस की अवंतिका लोधी जीती।

33 - दीनशाह गौरा द्वितीय से कांग्रेस के संतोष सिंह जीते।

34 - जगतपुर से कांग्रेस के राकेश सिंह राना जीते।

35 - ऊंचाहार प्रथम से निर्दलीय आदर्श वाजपेयी जीते।

36 - ऊंचाहार द्वितीय से निर्दलीय शैलेंद्र गुप्ता जीते

37 - ऊंचाहार तृतीय से निर्दलीय शीला देवी जीती।

38 - रोहनिया प्रथम से निर्दलीय रंजना चौधरी जीती।

39 - रोहनिया द्वितीय से निर्दलीय कंचन सरोज जीती।

40 - सलोन प्रथम से अपना दल की किरण रावत जीती

41 - सलोन द्वितीय से बीजेपी की माया देवी जीती

42 - सलोन तृतीय से कांग्रेस के अयोध्या प्रसाद जीते।

43 - सलोन चतुर्थ से निर्दलीय शीला देवी जीती।

44 - छतोह प्रथम से सपा की राजकुमारी जीती

45 - छतोह द्वितीय से बीजेपी के दिवंगत बृजलाल पासी जीते।

46 -- डीह प्रथम से बीजेपी के शेर बहादुर सिंह जीते।

47 - डीह द्वितीय से निर्दलीय विनोद जायसवाल जीते।

48 - डीह तृतीय से बीजेपी के आशुतोष सिंह जीते।

49 - राही प्रथम से सपा की गायत्री देवी जीती

50 - राही द्वितीय से सपा के उदय राज यादव जीते

51 - राही तृतीय से सपा के देशराज यादव जीते।

52 - राही चतुर्थ से निर्दलीय रेखा साहू जीती।

Shreya

Shreya

Next Story