×

UP Panchayat Elections 2021: भाजपा के ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशियों की घोषणा आज, MP-MLA के परिजन भी उतरेगें मैदान में

UP Panchayat Elections 2021: क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के होने वाले चुनाव में अब भाजपा जनप्रतिनिधियों के परिजन भी टिकट का दावा कर सकेंगे।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Dharmendra Singh
Published on: 6 July 2021 7:06 PM IST (Updated on: 6 July 2021 7:29 PM IST)
up panchayat elections
X

ब्लाॅक प्रमुखों के चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर: सोशल मीडिया)

UP Panchayat Elections 2021: उत्तर प्रद्रेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के होने वाले चुनाव में अब भाजपा जनप्रतिनिधियों के परिजन भी टिकट का दावा कर सकेंगे। पार्टी हाईकमान ने पूर्व में कहा था कि पार्टी सांसदो विधायकों के परिजन इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती इसलिए उसने अपना फैसला वापस ले लिया है। इसके लिए आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक बैठक चल रही है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थिति हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल विषेश रूप से बैठकमें हिस्सा ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश 826 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है जिसमें 76845 पंचायत सदस्य मतदान करेगे। उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक ब्लाक प्रमुख के चुनाव होंगे। इससे पहले 3 जुलाई को ही राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराए गए थे। इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली है। प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी। नामांकन वापसी की कार्यवाही नौ जुलाई को की जाएगी।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन 8 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 8 जुलाई 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होने के बाद नाम वापसी 9 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। मतदान 10 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक होने के बाद मतों की गिनती का काम किया जाएगा।




Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story