×

UP पंचायत चुनाव: सीतापुर समेत कई केंद्रों पर हुई फायरिंग-पथराव

UP पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में वोटिंग होगी। जिसमें 2.10 लाख उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 29 April 2021 6:42 AM IST (Updated on: 29 April 2021 7:56 PM IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) जारी है। आज यानी गुरुवार को चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग होनी है। इस फेज में 17 जिलों में वोटिंग हो रही है। आज कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2.10 लाख उम्मीदवारों का भविष्य तय सकेंगे।

चौथे चरण के लिए कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को शांति से संपन्न कराने के लिए 243708 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट, 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतदान केंद्रों पर कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में होगी वोटिंग

चौथे और अंतिम चरण के लिए बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में मतदान हो रहा है।

Live Updates

  • 29 April 2021 6:57 AM IST

    मथुरा: जनपद में 3451 प्रत्याशी हुए निर्विरोध। 504 सीटों में से 1 पर प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध। 813 बीडीसी सीटों में 66 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित। 6560 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 3384 निर्विरोध निर्वाचित।

  • 29 April 2021 6:56 AM IST

    7893 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

    मथुरा: जनपद में चौथे चरण का मतदान आज। 13 लाख 11 हजार मतदाता 7893 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला। 860 मतदान केंद्र व 2155 बूथों पर होगा मतदान। अतिसंवेदनशील 66 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी।

    33 जिला पंचायत सीट पर 317 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। जिला पंचायत में 184 पुरुष व 133 महिला चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 504 ग्राम प्रधान सीट पर 3647 प्रत्याशियो के बीच मुक़ाबला रहेगा। ग्राम प्रधानी में 1965 पुरुष व 1682 महिला चुनाव लड़ रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 817 सीट पर 2917 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य। 1012 ग्राम पंचायत सदस्यों ने 6560 सीटों पर ठोकी ताल।

  • 29 April 2021 6:51 AM IST


    प्रत्याशियों की सूची (फोटो साभार- सोशल मीडिया)


     चुनाव में बाधा

    गाजीपुर: मतदान से पहले कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाराचवर चतुर्थ के कंधौरा खुर्द में बाराचवर निर्वाचन 3 का प्रत्याशियों की सूची भेजी गई। इस लापरवाही से चुनाव में बाधा आज सकती है।

  • 29 April 2021 6:46 AM IST

    मतदान केंद्रों को किया गया सैनिटाइज

    कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को होने वाले आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी 19035 मतदान केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है।

  • 29 April 2021 6:45 AM IST

    मतदान के लिए सभी इंतजाम पूरे

    उधर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई हैं। इन 17 जिलों सुरक्षा व्यवस्था के तहत 51 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है।

    इसके अलावा 375 निरीक्षकों, 7456 उप निरीक्षकों, 15040 मुख्य आरक्षी और 54020 सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 66444 होमगार्ड, 2212 पीआरडी जवान और 4776 रिक्रूट्स को भी तैनात किया गया है।



Shreya

Shreya

Next Story