×

पंचायत चुनाव: 18 जिलों में मतदान, मैदान में 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल यानी 15 अप्रैल को 18 जिलों में वोट डाले जाने हैं।

Ashiki
Published on: 14 April 2021 5:02 PM GMT (Updated on: 15 April 2021 3:02 AM GMT)
UP Panchayat Election
X

File Photo

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल यानी 15 अप्रैल को 18 जिलों में वोट डाले जाने हैं। गुरुवार को 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा। मतदान कल सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

आपको बता दें कि यूपी में चार चरणों में चुनाव होने वाले हैं, जिसके पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी सतर्क हैं। वोटिंग के दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

Ashiki

Ashiki

Next Story