×

UP Petrol Diesel Price Today: होली से पहले यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव से राहत, जानिए आज क्या हैं इसके भाव ?

UP Petrol Diesel Price Today 05 March 2023: होली से पहले यूपी में लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव राहत मिल रही है। रविवार को भी प्रदेश में पेट्रोल डीजल के भाव में कुछ पैसों को गिरावट आई है। जानिए लखनऊ, कानपुर, उन्नाव में किसी भाव पर बिक रहा है तेल?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 5 March 2023 1:41 AM GMT
UP Petrol Diesel Price Today
X

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 05 march 2023: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आया है। शनिवार को यहां कच्चे तेल 0.5 फीसदी बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है,जबकि अमेरिकी बाजार में क्रूड का भाव 0.6 फीसदी उछलकर 78.16 डॉलर प्रति बैरल आ गया है। इसमें खास बात यह है कि स्थिति बीते कई दिनों जारी है और आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। इस बीच, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 05 जनवरी, 2023 को पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिये हैं। रविवार यानी छुट्टी वाले दिन भी इन कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम में जरा सा भी बदलाव नहीं किया है,जबकि यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव में गिरावट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के कई बड़े महानगगरों में पेट्रोल डीजल के कम हुए हैं।

जानिए कब से स्थिर हैं भाव

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के भाव बीते 8 महीनों से अधिक समय से स्थिर हैं। तेल कंपनियों देश में आखिरी बार राष्ट्रीय पर स्तर पेट्रोल डीजल के भाव में बदलाव मई, 2022 में किया था। उसके बाद से देश में पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर हैं। हालांकि इस बीच अन्य राज्यों में वैट की वजह से तेल के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहा है। वहीं, यूपी में भी इस दौरान पेट्रोल डीजल के भाव में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रही। पिछले 17 फरवरी, यहां तेल के भाव लगातार गिरावट जारी है और यह गिरावट कुछ पैसों की हो रही है। ऐसी ही गिरावट रविवार को भी देखने को मिली है।

लखनऊ और कानपुर में जानें किस भाव पर है पेट्रोल

इंडियन ऑयल के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 96.57 रुपये पर आ गया है,जबकि डीजल 89.76 रुपये पर है। कानपुर महानगर के पंपों पर पेट्रोल का भाव 96.25 रुपए और डीजल 89.44 रुपए पर मिल रहा है। वहीं, धार्मिक जिलों में तेल के भाव कम हुए हैं। यहां पर प्रयागराज में पेट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए पर मिल रहा है। वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए और डीजल 90.64 रुपये प्रति लीटर पर है।

दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में भी सस्ता हुआ तेल

वहीं, तेल के भाव में गिरावट पर प्रभाव दिल्ली से सटे जिले नोएडा और गाजियाबाद पर भी देखने को मिला है। रविवार को नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल का भाव 89.94 रुपये पर आ गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.73 रुपए पर है। इसके अलावा बरेली के पंपों पर पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए पर पहुंच गया है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपए पर है।

इन शहरों के बढ़े दाम

हालांकि कुछ शहरों में रविवार को माल ढुलाई और अन्य वजहों के चलते कुछ पैसे पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। यूपी के जो जिले तेल की महंगाई में चपेट में आए हैं, वह इस प्रकार हैं:- नीचे दिये गए हैं।

अलीगढ़ >>96.73>> 89.88

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44

अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>96.96>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.39>>89.70

बहराइच>> 97.11>> 90.25

बलिया>>98.27>>90.84

बलरामपुर>>96.81>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.24>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकूट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फतेहपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद 96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरस>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशाम्बी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखीमपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा 97.40>> 90.55

मथुरा>> 96.08>> 89.25

मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

जानिए क्यों महंगा मिलता है पेट्रोल डीजल ?

तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल का भाव हर दिन जारी करती हैं। पेट्रोल डीजल के भाव यह कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव की समीक्षा करने के बाद जारी करती हैं और इसके दाम सुबह 6 बजे जारी होते हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल पर हर राज्य में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें अलग अलग होती हैं। इस वजह से राज्य में तेल के भाव अलग होते हैं और लोगों को अधिक कीमत पर तेल खरीदना पड़ता है।

घर बैठे पता करिये पेट्रोल डीजल के भाव

वहीं, सरकारी तेल कंपनियां लोगों को घर बैठे भी पेट्रोल डीजल के भाव को पता करने की सुविधा प्रदान करती हैं। घर बैठे पेट्रोल डीजल के भाव को जानने के लिए आपको SMS करना होगा। अगर इंडियन ऑयल के भाव पता करना चाहते हैं तो आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। इसके सेंड होते ही कुछ देश में आपके फोन पर इसके ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story