×

UP Petrol Diesel Price Today: बढ़ गए यूपी में पेट्रोल डीजल के दाम, टंकी पर जाने से पहले जान लीजिए क्या हैं नए रेट ?

UP Petrol Diesel Price Today 27 January 2023: तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के बीते 5 दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे, लेकिन आज माल ढुलाई की वजह से कुछ जिलों में दामों बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानिए कहां महंगा हुआ तेल?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 27 Jan 2023 1:26 AM GMT
UP Petrol Diesel Price Today
X

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया)  

UP Petrol Diesel Price Today 27 January 2023: देश की सरकारी तेल कंपनियां ने 27 जनवरी, 2023 को पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी कर दिये हैं। बीते कई दिनों स्थिर रहने के बाद उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि देश के अन्य इलाकों में इसके के भाव कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और यहां बीते 8 महीनों से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आपको बता दें कि यूपी में पिछले 5 दिनों से लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव से राहत मिली रही थी, जबकि आज कई कारणों के वजह से यूपी के कई जिलों में पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

लखनऊ वालों को अब 1 लीटर पेट्रोल पर देने होंगे इतने रुपए

तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी शुक्रवार को माल ढुलाई व अन्य वजहों के चलते कई जिलों में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह बढ़ोतरी कुछ पैसों की हुई है। सूबे की राजधानी लखनऊ में दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 96.56 रुपए और डीजल 96.56 रुपए पर हो गया है। कानपुर में भी तेल के भाव में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल 96.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.44 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। इसके अलावा काशी नगरी वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए और डीजल 90.64 रुपए पर पहुंच गया है।

प्रयागराज सहित गाजियाबाद तक बढ़ गए रेट

इसके अलावा यूपी के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े हैं। दाम में उछाल के बाद प्रयागराज में 1 लीटर पेट्रोल 96.51 रुपए और 1 लीटर डीजल 89.71 रुपए पर आ गया है। ताजनगरी आगरा में पेट्रोल 96.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.50 रुपए, मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपए और डीजल 89.49 रुपए, बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए और गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, बात अगर एनसीआर के सटे यूपी के शहरों की करें तो यहां पर भी तेल के भाव में इजाफा देखने को मिला है। यहां पर रहने वाले लोगों को आज पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे। नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपए और डीजल 89.94 रुपए पर आ गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.56 रुपए और डीजल 89.73 रुपए और अलीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.73 रुपए और डीजल के लिए 89.88 रुपए चुकाने होंगे।

यहां नहीं बदले भाव

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44

अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>96.96>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.39>>89.70

बहराइच>> 97.11>> 90.25

बलिया>>98.27>>90.84

बलरामपुर>>96.81>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.24>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकूट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फतेहपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद 96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरस>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशाम्बी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखीमपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा 97.40>> 90.55

मथुरा>> 96.08>> 89.25

मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

उल्लेखनीय है कि देश में ईंधन के नए भाव हर दिन जारी होते हैं। देश की सरकारी तेल कंपनियां ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव की समीक्षा करने बाद प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल लेटेस्ट अपडेट रेट्स जारी कर दिये जाते हैं। इसके अलावा यह कंपनियां लोगों को घर बैठे तेल के भाव जनाने की सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। इसके लिए ग्राहकों को फोन से एक SMS करना होगा। आपको बीपीसीएल के भाव जनाना चाहते हैं तो आपको RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके सेंड होते ही कुछ देर में रेट आ जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story