×

UP Holi 2023: 'बलम पिचकारी, विदाउट कंसेंट मुझे मारी...', जान लें यूपी में बिना इजाजत मारी पिचकारी तो क्या होगा?

UP Holi 2023: यूपी पुलिस ने होली की शुभकामनाओं के साथ ही सख्त हिदायत भी दी है। संदेश के लिए फिल्मी गीत 'बलम पिचकारी..' का जिक्र किया। जान लें बिना परमिशन होली खेलने पर क्या होगा?

aman
Written By aman
Published on: 7 March 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 7 March 2023 11:36 PM GMT)
UP Holi 2023
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

UP Holi 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार (07 मार्च) को होली की शुभकामनाओं के साथ ही सख्त हिदायत भी दी है। पुलिस ने कहा है, होली के अवसर पर बगैर इजाजत किसी को रंग न लगाएं। वर्ना पुलिसिया कार्रवाई हो सकती है। राज्य पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस संबंध में ट्वीट किया है। यूपी पुलिस ने सुरक्षित होली का संदेश देते हुए फिल्मी गाने 'बलम पिचकारी’ का जिक्र किया है।

राज्य पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में सुरक्षित होली का संदेश दिया। संदेश के लिए फिल्मी गीत 'बलम पिचकारी..' का जिक्र किया। पुलिस ने कहा 'बलम पिचकारी जो विदाउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी…तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गयी।' यूपी पुलिस के ट्वीट में कहा गया है कि होली को रंग-बिरंगी बनाने के लिए रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बेहद जरूरी है। अगर, कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें।

UP में गाइडलाइन जारी

होली सहित अन्य त्योहारों के उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने चेतावनी देते हुए कहा, 'शोभायात्रा और जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि ना हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करें। अश्लील तथा फूहड़ गीत कतई न बजें। साथ ही साथ धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं।' मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, कि छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है ऐसे में पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने होलिकोत्सव (Holi 2023), शब-ए-बारात (Shab e-Barat ), रमजान (Ramadan), नवरोज़ (Nowruz), चैत्र नवरात्र (chaitra navratri), राम नवमी (Ram Navami) आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

होली पर हुड़दंग न करने की हिदायत

उत्तर प्रदेश पुलिस ने होली के मौके पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत जनता को दी है। साथ ही, सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है। उसके करीब 28 लाख फॉलोअर्स हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story