TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ में वकीलों से पिटने के बाद बैकफुट में आई पुलिस, नही हुई कोई करवाई
Lucknow News:पुलिसकर्मियों व वकीलों के बीच हाथापाई हो गई थी। सैकड़ों वकील जुटे और इन्हे रोकने लिए फोर्स आई।
Lucknow Police (photo: social media )
Lucknow News: लखनऊ में वकीलों से पिटने के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। गुरुवार शाम महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अन्य पुलिसवालों से हाथापाई करने के मामले में पुलिस कोई करवाई नही की। अफसरों का कहना है की वकीलों का खुद के बीच विवाद हुआ था। पुलिस केवल बीच बचाव कर रही थी।
पुराने हाईकोर्ट परिसर में गुरुवार शाम सिगरेट पीने से रोकने पर पुलिसकर्मी और वकील भिड़ गए थे। पुलिसकर्मियों व वकीलों के बीच हाथापाई हो गई थी। सैकड़ों वकील जुटे और इन्हे रोकने लिए फोर्स आई। इस दौरान वकीलों ने पेशी पर पहुंचे जेल के कैदियों की गाड़ी भी रोक ली थी। करीब तीन घंटे तक चली नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
सिगरेट पीने से रोका तो वकील ने किया विवाद
हाईकोर्ट परिसर में शाम को एक वकील सिगरेट पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक महिला वकील ने उनको सिगरेट पीने से रोका तो दोनों की कहासुनी शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात एक सहयोगी महिला सिपाही ने बीच बचाव किया। महिला सिपाही ने भी वकील से कोर्ट परिसर के बाहर जाकर सिगरेट पीने को कहा। इसी बात पर वकील महिला सिपाही से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी के दौरान अधिवक्ता ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया था। इस पर महिला सिपाही व वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वकीलों से भिड़ गए और हाथापाई हो गई थी। डीसीपी पश्चिमी एस चिनप्पा का कहना है की वकीलों का अपना विवाद था। उनके बीच समझौता हो गया। पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने गई थी। किसी तरफ से कोई लिखित तहरीर नही मिली है।