TRENDING TAGS :
Moradabad : सिपाही फूफा भतीजी से नशीला पदार्थ देकर महीनों करता रहा रेप, किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज
डेढ़ महीने पहले पीड़िता की बुआ की तबियत खराब हो गई थी। तब फूफा उसे अपने साथ ले गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान किशोरी को कई दिनों तक नशा देकर फूफा दुराचार करता रहा।
Gang Rape In Bijnor (image social media)
Moradabad News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रिश्ते और खाकी को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक सिपाही फूफा ने अपने साले की 17 वर्षीय बेटी को ही अपने हवस का शिकार बना डाला। मामला सामने आने पर सभी दंग रह गए। इस मामले से पर्दा तब उठा जब किशोरी गर्भवती हुई। कोर्ट ने अब स्थानीय थाना को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
लगभग डेढ़ महीने पहले पीड़िता की बुआ की तबियत खराब हो गई थी। तब फूफा पत्नी की तबीयत ठीक न होने का हवाला देकर उसे अपने साथ ले गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान किशोरी को कई दिनों तक नशा देकर फूफा दुराचार करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी ने न्याय पाने के लिए जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने थाना मटसेना को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
क्या है मामला?
फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में एक फूफा अपने साले की बेटी को बहाने से घर से ले गया। इस दौरान उसने नशीली दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गयी, तब पीड़िता घर पहुंची। पीड़िता ने थाने में प्राjर्थना पत्र दिया था। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर, पीड़िता के पिता ने अदालत में 156 (3) में प्रार्थना पत्र दिया। तब कोर्ट ने तत्काल ही फूफा संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
क्या बताया पीड़िता के पिता ने?
पीड़िता के पिता ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 28 जून को उनकी बेटी रिश्तेदार के यहां गई थी। इसी दौरान उसका बहनोई संजय उसकी बेटी के साथ दुराचार करने लगा। इस संबंध में जब फोन पर बात की तो वो गाली-गलौज करने लगा। साथ ही धमकी दी, कि तुम्हारी बेटी को पत्नी की तरह रखूंगा। थाने में जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अदालत की शरण में गया। बता दें कि, आरोपी संजय यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वह मथुरा जिले के किसी थाने में तैनात है।