×

Agra News: पुलिस का ठोको अभियान जारी, अब चांदी लूट का आरोपी निशाने पर, पैर में लगी गोली

Agra News: बदमाश जयपाल की कब्जे से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश जयपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rahul Singh
Published on: 14 Dec 2022 4:32 AM GMT
Agra Police encounter
X

Agra Police encounter  (photo: social media )

Agra News: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश जयपाल की कब्जे से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश जयपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी चांदी लूट का आरोपी जयपाल सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुनारी में अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जयपाल की घेराबंदी की। बदमाश जयपाल की बाइक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही जयपाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की और कुछ ही देर के बाद बदमाश जयपाल को गिरफ्तार कर लिया।

जयपाल के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे

एसीपी हरी पर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि जयपाल के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जयपाल वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आया जयपाल खतरनाक किस्म का बदमाश है, लूट करना और गोली चला देना जयपाल की फितरत में है। जयपाल का पुराना आपराधिक इतिहास है। जयपाल बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि जयपाल की गिरफ्तारी के बाद लूट की वारदातो पर अंकुश लग जायेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story