×

UP के सभी थानों को दो-दो फोर व्हीलर, जेलों में सोलर हाईमास्ट-स्ट्रीट लाइट लगेंगी

यूपी के सभी थानों को 2—2 चार पहिया गाड़िया दी जाएंगी। कुल 673 वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए बजट में 47.11 करोड़ की व्यवस्था की गई है। कारागारों में निर्बाध रूप से बिजली की व्यवस्था के लिए सोलर एनर्जी बेस्ड पावर प्लांट, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट

Anoop Ojha
Published on: 16 Feb 2018 12:58 PM GMT
UP के सभी थानों को दो-दो फोर व्हीलर, जेलों में सोलर हाईमास्ट-स्ट्रीट लाइट लगेंगी
X

राजकुमार उपाध्याय

लखनऊ:यूपी के सभी थानों को 2-2 चार पहिया गाड़िया दी जाएंगी। कुल 673 वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए बजट में 47.11 करोड़ की व्यवस्था की गई है। कारागारों में निर्बाध रूप से बिजली की व्यवस्था के लिए सोलर एनर्जी बेस्ड पावर प्लांट, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। प्रथम चरण में 10 कारागारों में सोलर एनर्जी बेस्ड पावर प्लांट लगेंगे। बजट में इसके लिए 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की पुरानी 12 कारागारों में गौशालाएं भी बनेंगी। इसके लिए दो करोड़ दिए जाएंगे।

आतंकवादी निरोधक दस्ते को 35 करोड़ के उपकरण

आतंकवादी निरोधक दस्ता के तहत गठित स्पेशल पुलिस आपरेशन टीम (एसपीओटी) के लिए 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। इसमें से 35 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे।

130 तहसीलों में फायर फाइटिंग उपकरण

प्रदेश की 130 तहसीलों में जहां अग्निशमन केंद्र नहीं बने हैं। वहां आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट में 20 करोड़ की व्यवस्था की जाएगी।

9 जिलों की तहसीलों में बनेंगे राजस्व बंदी गृह

प्रदेश की मिर्जापुर, इटावा, मथुरा, गोण्डा, जालौन, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संतकबीर नगर और इलाहाबाद की तहसीलों में राजस्व बंदी गृह बनेंगे। इसके लिए भी बजट में 30.46 लाख की व्यवस्था की गई है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story