×

UP SI 2022 Result: जारी हुआ यूपी सब इंस्पेक्टर 2022 का रिजल्ट, जानें कैसे और किस वेबसाइट पर देखें

UP SI 2022 Result: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश एसआई की परीक्षा को लेकर आवेदकों के भीतर बेहद ही उत्सुकता बनी हुई थी।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 15 April 2022 3:42 AM GMT
Meerut: जेल से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, नहीं सुधर रही योगी की पुलिस
X

उत्तर प्रदेश पुलिस (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP SI 2022 Result: उत्तर प्रदेश सरकार की जिस भर्ती परीक्षा के परिणामों का सभी को बेसब्री से इंतेज़ार था, उसका लिखित परीक्षा परिणाम आज घोषित हो चुका है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) पद हेतु आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। लिखित परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्त जानकारियां भी रिजल्ट के साथ वेबसाइट पर जारी कर दी गयी हैं।

आपको बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश एसआई की परीक्षा को लेकर आवेदकों के भीतर बेहद ही उत्सुकता बनी हुई थी, जिसपर आज पूर्ण विराम लगा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस के लिए सब इंसेक्टर के कुल 9534 पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें लिखित परीक्षा के आधार पर कुल पदों का 3.5 गुना यानी 36170 का नाम शारीरिक परीक्षा हेतु चयनित किया गया हैं।

इसी के साथ अब लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कट ऑफ

शुक्रवार को जारी यूपी एसआई के रिजल्ट के साथ कट ऑफ जारी कर दिया गया है, जिसके आधार पर अनारक्षित वर्ग हेतु 302.09, EWS हेतु 285.56, ओबीसी हेतु 287.51, एससी हेतु 260.14 और एसटी हेतु कट ऑफ 223.33 रही।

ऐसे जांचे अपना रिजल्ट

चरण 1: परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक यूपी पुलिस भर्ती वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

चरण 2: होमपेज पर 'यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक' पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2022 परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 4: परिणाम का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story