×

यूपी पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट नहीं, पैर छू ले रही है आशीर्वाद

Admin
Published on: 8 April 2016 7:56 AM GMT
यूपी पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट नहीं, पैर छू ले रही है आशीर्वाद
X

कानपुरः उत्तर प्रदेश पुलिस अब अधिकारियों को सैल्यूट नहीं बल्कि पैर छू कर आशीर्वाद ले रही है। ऐसी ही कुछ तश्वीरे उस वक्त कैमरों में कैद हो गई जब फतेहपुर एसपी कलानिधि नैथानी एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। तभी एक दरोगा जी आए और सैल्यूट करने की बजाए सीधे चरण वंदना करने लगे।

थानों में बैठकर फरियादियों से सीधे मुंह बात नहीं करने वाली पुलिस किस तरह से अधिकारियों के पैर छु कर आशीर्वाद ले रही हैं। यूपी पुलिस का नेताओ के पैर छूने का बहुत पुराना इतिहास है और उसे इसमें महारत हासिल है।

यह भी पढ़े...पुलिस की वर्दी पहनकर बनाया किडनैपिंग का प्लान, पुलिस ने किया अरेस्ट

क्या है मामला?

-जहानाबाद थाने के एसओ धर्मेन्द्र कुमार ने दो संदिग्धों को असलहे के साथ पकड़ा था।

-एसपी कलानिधि नैथानी पकड़े गए संदिग्धों की प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।

-दरोगा धर्मेन्द्र कुमार इतने खुश थे कि वह कप्तान को सैल्यूट करने के बजाए उनके पैर छूने लगे।

-यह नजारा देख वहां मौजूद मिडिया कर्मी अचंभित रह गए।

यह भी पढ़े...कानपुर GRP को मिली सफलता,तस्करी कर दिल्ली लाई जा रही 10 लड़कियां बरामद

-एसपी भी अपने आप को असहज महसूस करने लगे।

-पुलिस रेगुलेशन एक्ट कहता है कि ऑन ड्यूटी वर्दी में अपने अधिकारियों को सैल्यूट करना चाहिए।

-दरोगा जी इतने प्रसन्न थे कि उनको न तो अपनी वर्दी का ख्याल रहा और न ही अपनी पीकैप का।

-थाने में बैठे दरोगा अपने अधिकारियों की चरण वंदना कर अपने नंबर बढ़ाने का काम करते हैं।

यह हैरानी की बात नहीं है, यह है यूपी की हाईटेक पुलिस, समाजवादी पार्टी के मुखिया पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ चरण वंदना करने में जुटी है।

Admin

Admin

Next Story