×

Holi 2023: यूपी में 5 से 10 मार्च तक पुलिसवालों की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किया आदेश

holi 2023: होली के त्योहार पर हर साल मारपीट और सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती हैं। होलिका दहन से रंग खेले जाने तक यह स्थित बनी रहती है। पुलिस का सामने सबसे बड़ी चुनौती शराब की अवैध बिक्री रोकने की रहती है।

Sunil Mishraa
Published on: 26 Feb 2023 3:10 PM GMT
holi 2023
X

holi 2023 (Social Media)

holi 2023: यूपी में होली के त्योहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों की रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी डीएस चौहान ने रविवार को यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 5 से 10 मार्च तक कोई भी पुलिसकर्मी अवकाश पर नही रहेगा।

दरअसल यूपी में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार में हुददंगबाजी के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी खतरा बना रहता है। इसकी वजह से डीजीपी ने सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी है। उन्होंने कहा है की जो पुलिसवाले पहले से छुट्टी पर हैं उन्हें भी वापस बुलाया जाएगा।

सड़क हादसे और मारपीट की रहती है संभावना

होली के त्योहार पर हर साल मारपीट और सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती हैं। होलिका दहन से रंग खेले जाने तक यह स्थित बनी रहती है। पुलिस का सामने सबसे बड़ी चुनौती शराब की अवैध बिक्री रोकने की रहती है। अकेले लखनऊ में हर साल होली पर 4000 से ज्यादा पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई जाती है।

हर साल रद्द होती हैं छुट्टियां

त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हर साल पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं, ताकि जरूरत के समय पर्याप्त फोर्स मौजूद रहे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हर राष्ट्रीय पर्व पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द होती हैं। जनमानस हंसी-खुशी से त्यौहार मनाए इसलिए ऐसा होता है। खासतौर पर होली, दिवाली, मोहर्रम, ईद जैसे त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना को देखते हुए छुट्टियां रद्द की जाती हैं। होली में शराब की बिक्री साथ-साथ भांग, गांजा, अफीम जैसे सशे की वस्तुओं की डिमांड बढ़ जाती है। नशें में लोग मार-पीट व एक्सीडेंट करते हैं। जिसके मद्देनजर सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी जाता हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story