×

AAP महिला प्रकोष्ठ सम्मेलन: लखनऊ में बड़ी संख्या में जुटेंगी महिलाएं', नीरा सक्सेना ने थामा पार्टी का दामन

मातृशक्ति के सम्मान में आम आदमी पार्टी हमेशा मैदान में सबसे आगे खड़ी रही है। उत्तर प्रदेश की हर बहन के साथ हुए अपराध और अत्याचार के मामले में आप ने लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Divyanshu Rao
Published on: 24 Sep 2021 5:29 PM GMT
AAP
X

आप पार्टी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Politics: लखनऊ आधी आबादी के समुचित विकास के बिना राष्ट्र का उत्कर्ष संभव नहीं है। आम आदमी पार्टी इसी सोच के साथ लगातार माताओं और बहनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूरा संघर्ष कर रही है। प्रदेश में हुई विभिन्न घटनाओं में आम आदमी पार्टी का यह संघर्ष उभर कर सामने आया है।

मातृशक्ति के सम्मान में आम आदमी पार्टी हमेशा मैदान में सबसे आगे खड़ी रही है। उत्तर प्रदेश की हर बहन के साथ हुए अपराध और अत्याचार के मामले में आप ने लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी। इस लड़ाई को किस तरह से और तेजी दी जाए, उनके सम्मान की सुरक्षा किस प्रकार सुनिश्चित की जाए, ऐसे कई मुद्दों को लेकर शनिवार को गांधी भवन में आपके प्रादेशिक महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में चर्चा होगी।

महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव (AAP Neelam Yadav) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए पूरी तैयारी की गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद संजय सिंह अपरान्ह 2.00 गांधी भवन में मीडिया से बातचीत भी करेंगे। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी की महिला विंग आधी आबादी के हित में कई योजनाओं पर चर्चा करेगी।

महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि

नीलम यादव ने बताया कि 'सड़क से लेकर सदन तक अपने जुझारू तेवर के लिए जाने जाने वाले हमारे प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। उनका मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा। आधी आबादी के हित और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा होगी, जिसे पार्टी भविष्य में अमल में लाने का काम करेगी।'

नीरा सक्सेना ने थामा आप का दामन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नीरा सक्सेना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सभाजीत सिंह ने भरोसा जताया कि नीरा सक्सेना के प्रशासनिक अनुभव का संगठन को काफी लाभ मिलेगा और निश्चित ही उनके आने से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। प्रदेश सचिव दिशा चैंबर ने तेजतर्रार अधिकारी रहीं नीरा सक्सेना का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की जन हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अग्रिम बधाई दी।

AAP मूलभूत सुविधाओं की बात करती है

नीरा सक्सेना ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने का कारण बताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी प्रदेश में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले गोरखपुर में हुए ऑक्सीजन कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'कई बच्चों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई कि उन्हें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली। इन दिनों प्रदेश में डेंगू से मौतें हो रही हैं। इन मौतों ने भीतर तक झकझोरा और तस्वीर बदलने के लिए कुछ करने का मन हुआ।

सिस्टम के नाकारा पन के कारण हुई इन मौतों का एकमात्र कारण यह है कि लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। अब तक जिन भी दलों का यहां शासन रहा, उन्होंने जनता की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी लोगों की मूलभूत सुविधाओं की बात करती है।'

नीरा सक्सेना ने बताया कि आप का पूरा जोर लोगों को बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था, 300 यूनिट फ्री बिजली जैसी बुनियादी मुद्दों पर है। इसलिए आम आदमी पार्टी के साथ जुड कर देश और समाज के लिए कुछ करने का मन हुआ। नीरा सक्सेना ने पार्टी के साथ काम करने का मौका देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश सचिव दिशा चेंबर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार ज्ञापित किया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story