×

UP Politics: पूर्व मंत्री के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, सुनील बंसल से हुई मुलाकात

UP Politics: बसपा सरकार में मंत्री रह चुके रामवीर उपाध्याय के भी भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गयीं हैं। उन्होंने भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल से बीते दिन मुलाक़ात की।

Nitin Gautam
Reporter Nitin GautamPublished By Shivani
Published on: 13 Jun 2021 2:08 AM GMT
UP Politics: पूर्व मंत्री के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, सुनील बंसल से हुई मुलाकात
X

रामवीर उपाध्याय पत्नी संग 

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 में होने हैं, जिससे पहले राजनीतिक दलों की गठजोड़ और नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरे में शामिल होने का सिलसिला ही लगभग शुरू हो गया है। बीते दिन जहां समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में शामिल हो गए तो वहीं बसपा सरकार में मंत्री रह चुके रामवीर उपाध्याय के भी भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गयीं हैं। उन्होंने भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल से बीते दिन मुलाक़ात की। माना जा रहा पूयव मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा का हाथ थाम सकते हैं।

मथुरा में भाजपा संगठन की बैठक

दरअसल, कान्हा की नगरी मथुरा में शनिवार को ब्रज क्षेत्र के भाजपा संगठन की बैठक हुई। वृन्दावन के केशव धाम में आयोजित हुई एक दिवसीय बैठक में ब्रज क्षेत्र के 19 जिला अध्यक्ष पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। इस दौरान सुनील बंसल ने 2022 की चुनावी रणनीति पर चर्चा की और संगठन के सहारे सत्ता की बिसात बिछाई।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने संगठन महामंत्री सुनील बंसल से की मुलाकात

इस मौके पर कई विधायक, कई पदाधिकारी भी सुनील बंसल से मिलने पहुँचे। हालंकि लोगों की निगाहें टिंकी थीं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर। बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ केशव धाम पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाक़ात की। कमरा न 118 में काफी देर तक विशेष मुलाकात हुई, जिसके बाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज हो गयी।

सुनील बंसल ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दिया आशीर्वाद-सीमा उपाध्याय

रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय ने भाजपा पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद मंत्री रामवीर उपाध्याय से इस बारे में जानकारी मांगी गयी तो उन्होंने कुछ साफ़ साफ़ न बताते हुए कहा कि इस बारे में उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय से बात करिये, क्योंकि हम उनके ही साथ आये हैं। वहीं जब सीमा उपाध्याय से बात की गई उन्होंने बताया कि मुलाकात के बाद सुनील बंसल ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आशीर्वाद दिया है ।

फिलहाल रामवीर उपाध्याय ने भले ही कैमरे पर कुछ भले ही न बोला हो लेकिन पिछले कुछ समय से बसपा नेता रामवीर उपाध्याय की भाजपा से नजदीकी बढ़ने की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्होंने रामवीर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को और हवा दे दी है।

Shivani

Shivani

Next Story