×

UP Politics: सपा ने राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा की, देखें लिस्ट

UP Politics: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं।

Anant Shukla
Published on: 13 Aug 2023 10:37 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2023 10:44 AM GMT)
UP Politics: सपा ने राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा की, देखें लिस्ट
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियां अपनी रणनीति के अनुसार फील्ड में उतर चुकी हैं। इसी क्रम में समावादी पार्टी नें 112 सदस्यीय उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

बता दें कि शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे।

उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सपा के पास जनता की ताकत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।

सपा ने घोसी विधानसभा सीट से घोषित किया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी नें घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर सपा नें सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इसकी जानकारी सपा नें अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल की है। सपा ने ट्वीटर में लिखा है कि सपा नें घोसी उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें कि सपा के टिकट पर चुना जीते दारा सिंह चौहान ने स्तीफा देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। माना जा रहा है इस सीट से दारा सिंह चौहान भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। वहीं घोसी सीट पर नामांकन 17 अगस्त को होगा। 21 अगस्त तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना पांच सितंबर को और वोटों की गिनती आठ सितंबर को होनी है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story