UP Politics: केशव देव मौर्य का बड़ा आरोप, बोले- साजिश के तहत BJP ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में भेजा

UP Politics: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत BJP ने स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी में भेजा है।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 15 March 2022 8:39 AM GMT
UP Politics: केशव देव मौर्य का बड़ा आरोप, बोले- साजिश के तहत BJP ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में भेजा
X

केशव देव मौर्य (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन में शामिल महान दल (Mahan Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने चुनाव हार के बाद अब सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा उनकी हार का कारण ओवर कॉन्फिडेंस है क्योंकि वह अपने आप को पहले से ही जीता माल लिए थे। केशव देव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हो सकता है एक साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को समाजवादी पार्टी में भेजा हो।

क्योंकि जिस दिन से स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हुए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके और उनकी पार्टी के प्रति रवैया बदल गया था। उन्हें साइडलाइन कर दिया वह यह मान लिए थे कि वह चुनाव जीत गए हैं। क्योंकि 2017 के चुनाव में यह सभी और भारतीय जनता पार्टी को मिला था। केशव देव मौर्य ने अपने इस बगावती बोल के बाद यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में वह सपा गठबंधन का साथ छोड़कर नया रास्ता पकड़ सकते हैं।

(फोटो साभार- ट्विटर)

केशव मौर्य का बड़ा आरोप

केशव देव मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) सपा के साथ नहीं आए थे तब तक उनकी पूछ सपा में काफी होती थी। जिस दिन से स्वामी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हुए वह धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिए गए और चुनाव के मौके पर उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूछा नहीं गया। जिससे उनका वोट समाजवादी पार्टी को नहीं मिल सका और हार का कारण बना।

उन्होंने कहा कि अगर सपा के नेता ध्यान दिए होते तो उनके जो वोटर हैं वह उनकी तरफ जाते और इससे उनको फायदा होता लेकिन यह लोग पहले ही मान गए थे कि समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई और उसका खामियाजा उठाना पड़ा है।

आपको बता दें 2022 के चुनाव (UP Election 2022) में महान दल सबसे पहले सपा से गठबंधन करने वाली पार्टी थी, लेकिन जैसे सपा में बड़े नेता आते गए और बाकी छोटे दलों से उनका गठबंधन हुआ वह पीछे छूटते गए। हालांकि उनके बेटे, पत्नी को समाजवादी पार्टी ने अपने टिकट पर मैदान में उतारा था लेकिन अब उनके बगावती सुर के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जल्द ही केशव देव कोई अलग रास्ता चुन सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story