×

UP Politics: भाजपा का अखिलेश पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, गजनी और गोरी कहा 

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( Swatantra Dev Singh) ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गोरी से कम नहीं हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 4 Dec 2021 5:20 PM GMT
UP Politics: BJPs biggest attack on Akhilesh so far, called Ghajini and Gori
X

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अखिलेश यादव: photo - social media

UP Politics news in Hindi: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जोरदार हमला करते हुए उनकी तुलना विदेशी आक्रांताओं महमूद ग़ज़नवी (Mahmud Ghaznavi) और मोहम्मद गोरी (Mohammad Ghori) से करके राजनीति के क्षेत्र में एक नई बहस पैदा कर दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President BJP Swatantra Dev Singh) ने कहा कि अखिलेश की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गोरी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी देश को लूटा था और 2017 से पहले यह भी ऐसा ही करते आये हैं। मंदिरों के घण्टे-घड़ियाल बहती हवा से भी न बज जाएं इसके लिए भी पुलिसकर्मियों का पहरा उत्तर प्रदेश के लोगों ने देखा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि वे भूले नहीं हैं कि 2017 के पहले दुर्गा पूजा (Durga Puja) और रामलीला (Ram Leela) के पांडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थी। सरकारी संरक्षण में हमारी धार्मिक अस्मिता (religious identity) पर लगातार हुई चोट को यूपीवासी भूले नहीं हैं।

2017 के बाद यूपी में माहौल बदला-स्वतंत्र देव सिंह

2017 के बाद यूपी में माहौल बदला है, आज कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाए जाते हैं, कुम्भ की प्रशंसा दुनिया करती है। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजित होने वाले हैं, दीपोत्सव, देव दीपावली, होली और कृष्ण जन्मोत्सव के भव्य आयोजन यूपी की पहचान है।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि सपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके प्रभाव के कारण वे सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। अब उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपना बनवाया लग रहा है । लेकिन वे भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थी। अखिलेश जी! उत्तर प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है, महादेव सब देख रहे हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) को माफी मांगनी चाहिए-स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) को बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए कि समाजवादी सरकार ने कारसेवकों पर किये गए अत्याचार तथा हिन्दू संस्कृति और सनातन पंथ पर किये जा रहे उनके हमलों पर प्रायश्चित करना चाहिए। उन्हें गुंडाराज, महिला हिंसा, भ्रष्टाचार को सरकारी संरक्षण दिए जाने के कृत्यों पर भी बाबा विश्वनाथ से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश समेत पूरा विपक्ष सीजनल हिन्दू बनने की प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है। ऐसा केवल चुनावी सीजन होने के कारण ही है, अन्य दिनों में सभी टोपी लगाकर घूमते नजर आएंगे। केवल चुनाव में ही विपक्ष को भगवान याद आते हैं। आस्था के ढोंगियों के हथकंडों को देश और प्रदेश की जनता समझ गई है, इसलिये वह इनकी चालबाजी में नहीं आने वाली है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story