UP Politics: कमजोर हुई सपा, 3 सदस्‍यों का कार्यकाल खत्‍म, बढ़ती जा रही है भाजपा की ताकत

UP Politics News: आज समाजवादी पार्टी के तीन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया शामिल हैं। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ताकत और घट गई है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Deepak Kumar
Published on: 29 April 2022 1:12 AM GMT
Akhilesh Yadav Yogi Adityanath
X

अखिलेश यादव। (Photo- Social Media)

Lucknow: यूपी में विधानसभा चुनाव हार चुकी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अब उच्च सदन में भी कमजोर हो गई है। आज उसके तीन और विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। अब उसके 100 सदस्यों वाली विधानपरिषद में मात्र 14 सदस्य बचे हैं। आज समाजवादी पार्टी के तीन सदस्यों बलवंत सिंह रामूवालिया, वसीम बरेलवी और मधुकर जेटली का कार्यकाल खत्म हो गया शामिल हैं। जिसके बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ताकत और घाट गई है।

भाजपा के 33 सदस्य चुनाव जीतकर पहुंचे उच्च सदन

उल्लेखनीय है हाल ही में विधानपरिषद की रिक्त हुई 36 सीटों के चुनाव में भाजपा के 33 सदस्य चुनाव जीतकर उच्च सदन पहुंचे हैं जिसके बाद उसकी विधानपरिषद में ताकत और बढ़ गई है। भाजपा की रणनीति है कि हाल ही में योगी सरकार (Yogi Government) में शामिल किए गए तीन मंत्रियों को उच्च सदन में इनके स्थान पर भेजा जाएगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार में शामिल गए मंत्रियों में जसवंत सैनी, जेपीएस राठौर, दानिश, नरेन्द्र कश्यप और दयाशंकर मिश्र दयालू ऐसे मत्री हैं जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

26 मई को सपा के तीन विधायकों का कार्यकाल हो जाएगा खत्म

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की उच्च सदन में अभी और संख्या कम होने जा रही हैं। अगले महीने 26 मई को भी सपा के तीन विधायकों डॉ. राजपाल कश्यप, डॉ. संजय लाठर और अरविंद कुमार का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा जो पिछली अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार मे मनोनीत किए गए थे। यह पहली बार है जब भाजपा सरकारों के इतिहास में पहली बार भाजपा उच्च सदन यानी विधानपरिषद में इतनी ताकतवर हो पाई है। अब भाजपा को किसी भी विधेयक को पारित कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अब भाजपा सरकार के किसी भी विधेयक का विरोध नहीं कर सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 325 सीटों को जीतने का काम किया है जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 125 सीटों को जीता है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story