UP Politics: सपा से गठबधंन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- जबाव नहीं आया तो किसी दूसरे दल के साथ लड़ेंगे चुनाव

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा जिला सहकारी बैंक में बेटे आदित्य यादव के अध्यक्ष बनने पर नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariPublished By Divyanshu Rao
Published on: 28 Sep 2021 12:28 PM GMT (Updated on: 28 Sep 2021 7:05 PM GMT)
shivpal singh yadav
X
शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Politics : प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि हमने सपा के साथ गठबंधन (Gathbandhan Samajwadi Party) के सारे प्रयास कर लिए। अब इंतजार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जवाब का है। अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट से अन्य सेक्युलर लोगों के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) लड़ेगी।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा जिला सहकारी बैंक में बेटे आदित्य यादव के अध्यक्ष बनने पर नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। शिवपाल सिंह यादव ने ओवैसी को बड़ा सेक्युलर नेता बताया हैं। ओवैसी के साथ मुलाकात को लेकर शिवपाल सिंह ने कहा कि जब दो राजनीतिक दल के लोग मिलते हैं तो राजनीति की ही बातें होती हैं। हालांकि ओवैसी को लेकर पूछे गये किसी भी सवाल पर शिवपाल सिंह ने कंमेंट करने से मना किया। वहीं जसवंत नगर विधानसभा सीट पर बेटे आदित्य यादव के चुनाव लड़ाने को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी वक्त है।

शिवपाल ने कहा (Shivpal Singh Yadav Ka Bayan)

शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव के बाद सरकार में आने पर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की साथ ही प्रदेश में बेरोजगार बीए पास छात्र छात्राओं को रोजगार के लिए ₹500000 लाख देने की भी घोषणा की। इटावा सदर एवं औरैया की तीन अन्य विधानसभा सीटों से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी । इसकी घोषणा शिवपाल सिंह ने की।

शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर

साथ ही शिवपाल सिंह ने घोषणा की 12 अक्टूबर से प्रदेश भर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालेगी जिसका शुभारंभ वृंदावन मथुरा से किया जाएगा। फिलहाल यह रथयात्रा केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से निकाली जा रही है। अभी इसमें किसी अन्य दलों के शामिल होने की चर्चा नहीं है।

इटावा ज़िला कॉपरेटिव बैंक में 32 साल तक अध्यक्ष पद पर काम करने के बाद कल शिवपाल सिंह ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज उनके बेटे आदित्य यादव को निर्विरोध जिला सहकारी बैंक , इटावा का अध्यक्ष चुन लिया गया।

आदित्य यादव ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए जिला कोऑपरेटिव बैंक इटावा के अध्यक्ष पद की कुर्सी मिलने पर पिता शिवपाल सिंह यादव को धन्यवाद दिया। कहा जो भरोसा पिता शिवपाल सिंह ने उन पर जताया है , वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और उनकी निर्देशन में ही काम करते रहेंगे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story