×

यूपी: प्रयागराज के बाद इन जगहों के नाम बदलने की हो रही तैयारी: सूत्र

Aditya Mishra
Published on: 13 Nov 2018 5:39 PM IST
यूपी: प्रयागराज के बाद इन जगहों के नाम बदलने की हो रही तैयारी: सूत्र
X

नई दिल्ली: इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के बाद अब योगी सरकार आजमगढ़, कानपुर, संभल अलीगढ़ के नाम बदल सकती है। इस संबंध में राजस्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो अधिकारी इस संबंध में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

इन जिलों के बदले जा सकते है नाम

जिन जिलों के नाम बदलने के कयास लगाये जा रहे है। उसमें अलीगढ़, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, फरुखाबाद, संभल शामिल है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जा सकता है जबकि आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने पर विचार चल रहा है।

अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग सदियों से चली आ रही है। विश्व हिन्दू परिषद ने वर्ष 2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्राचीन नाम हरिगढ़ ही है। इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया। इसलिए इसे अलीगढ़ को हरिगढ़ किया जाना चाहिए।

वहीं आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने की भी अटकलें तेज हो गई है। पूर्वांचल में बहुसंख्यक वोटरों को साधने के लिए आजमगढ़ का नाम भी बदलने पर विचार चल रहा है। इसे आर्यमगढ़ करने की मांग काफी पुरानी है। सांसद के तौर पर योगी आदित्यनाथ अपनी जनसभाओं में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ कहते रहे हैं।

अब ताजा विवाद आगरा और मुजफ्फरनगर के नाम पर खड़ा हो गया है। आगरा उत्तरी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग दोहराई है।

ये भी पढ़ें...योगी जी! पार्टी के नेता अभी इलाहाबाद पर ही अटके हैं, प्रयागराज रास नहीं आया

ये भी पढ़ें...प्रयागराज के बाद यूपी के इस जिले का नाम होगा कुशभवनपुर



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story