×

जवानों को किया गया सम्मानित, कोरोना संकट में किए ऐसे काम, करेंगे तारीफ

प्राप्त सूचनाओं पर मौके पर गयी पीआरवी के कुशल फॉलोअप के लिए सब-इंस्पेक्टर श्री दिनेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Aradhya Tripathi
Published on: 6 Jun 2020 2:38 PM GMT
जवानों को किया गया सम्मानित, कोरोना संकट में किए ऐसे काम, करेंगे तारीफ
X

लखनऊः प्रदेश पुलिस की इकाई यूपी-112 के 27 पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान संवेदनशीलता से कार्य करते हुए गंभीर रोगियों को रक्तदान कर उनके जीवन को बचाने का सराहनीय कार्य किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लॉकडाउन के दौरान गंभीर मरीजों को रक्तदान करने वाले पीआरवी-112 के 27 पुलिस कर्मियों के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इन्हें किया गया सम्मानित

अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 असीम अरुण ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रदेश के 27 पुलिस कर्मियों जिनमें प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुज कुमार, निरीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी, आरक्षी हरेन्द्र कुमार, हैप्पी फर्शबाल, संतोष कुमार सिंह, अमितनागर, संजय चैहान, चंद्रपाल सिंह, रामानुज दीक्षित, विवेक कुमार, कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, लोकेश शर्मा, जगवीर सिंह, नितिन वर्मा,

ये भी पढ़ें- भारत-चीन की बड़ी बैठक: 5.30 घंटे तक चली बातचीत, जाने विवाद खत्म होगा या नहीं

विवेक चैधरी, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, विपिन कुमार शुक्ला, नितिन वर्मा, गिरिराज सिंह, संदीप कुमार, अंकुर कुमार, ज्ञान चंद पाल, आलोक तिवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर विभोर मौर्य व होमगार्ड के जवान अमित कुमार शामिल हैं। साथ ही कैंसर पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची को रक्त दान करने वाले जागरूक नागरिक भानु प्रताप सिंह को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पीआरवी 112 ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन-राशन

असीम अरुण ने यह जानकारी भी दी कि पीआरवी 112 द्वारा लखनऊ जिले में प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 30 हजार खाने के पैकेट तथा 10 हजार राशन का पैकेट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने वाले 27 पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त जिले में पीआरवी के कुशल पर्यवेक्षण के लिए 112 की प्रभारी, इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- महादेव के इस मंदिर के उतार दिए गए सभी घंटे, जानिये क्यों ?

प्राप्त सूचनाओं पर मौके पर गयी पीआरवी के कुशल फॉलोअप के लिए सब-इंस्पेक्टर श्री दिनेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होनें यह भी बताया कि लॉक डाउन में घर से दूर ड्यूटी कर रहे 143 पुलिस कर्मियों के परिजनों को आवश्यक वस्तुओं की सहायता पहुँचाने में मदद् करने वाली यू0पी0-112 मुख्यालय की संप्रेक्षण अधिकारी प्रियंका स्वर्णकार को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story