×

यूपी की जेलों से गायब हो रहे सजायाफ्ता कैदी, 1367 बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस

पैरोल पर रिहा हुए 1370 बन्दियों को जेल में पुन: दाखिल होना है, जिनके बारे में अभी तक जेल प्रशासन को कुछ पता नहीं है। इन लोगों के छिप जाने या भाग जाने की आशंका के चलते सम्बंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जेल अधीक्षकों द्वारा पत्र भेजे गए हैं।

Newstrack
Published on: 1 Dec 2020 5:18 AM GMT
यूपी की जेलों से गायब हो रहे सजायाफ्ता कैदी, 1367 बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस
X
कोरोना काल में सजायाफ्ता बंदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के निर्देश जारी किये गये थे। 8 सप्ताह की विशेष पैरोल पर रिहा किए जाने की संस्तुति प्रदान की गई थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक ऐसा वाकया सामने आया है। जिसने प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन दोनों की एक साथ चिंताएं बढ़ा दी हैं। दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मामला जेलों से पैरोल पर छोड़े गए सजायाफ्ता कैदियों से जुड़ा हुआ है। यूपी की जेलों से पैरोल पर छोड़े गए कैदी लौट कर वापस नहीं आ रहे हैं। बल्कि जेलों मे बंद कैदी अब धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।

इन कैदियों को कोर्ट के आदेश पर पैरोल मिला, लेकिन वक्त बीतने के बाद भी ये कैदी वापस नहीं लौटे। जिसके बाद से अब सरकार ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

Prisoner यूपी की जेलों से गायब हो रहे सजायाफ्ता कैदी, 1367 बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस (फोटो: सोशल मीडिया)

लाखों दीयों जगमगाई काशी, तस्वीरों में देखें आस्था की नगरी की अलौकिक छटा

1370 बंदी इस वक्त कहां पर हैं, जेल प्रशासन को नहीं जानकारी

अभी 1370 बन्दियों को जेलों में वापस लौटना है। जो समय अवधि पूरा हो जाने के बाद भी नहीं लौटे हैं। उनके बारें में प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है कि वे इस वक्त कहां पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना काल में जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के निर्देश जारी किये गये थे। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश की उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा जारी संस्तुतियों में से कुल 2256 सजायाफ्ता बन्दियों को प्रदेश की जेलों से 8 सप्ताह की विशेष पैरोल पर रिहा किए जाने की संस्तुति प्रदान की थी।

उसके बाद में 8-8 हफ्ते के लिए इस विशेष पैरोल को तीन बार बढ़ाया गया। अब जबकि यूपी में कोरोना का असर कम होने लगा है और पैरोल की अवधि बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में सजायाफ्ता बंदी वापस नहीं लौट रहे हैं तो मजबूरन सरकार को कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है।

19 नवंबर को रिहा किये गए बंदियों को 3 दिन के अंदर कारागार में दाखिल होने का निर्देश दिया गया था, जिसके अनुपालन में वर्तमान में पैरोल पर रिहा हुए सिद्धदोष बंदियों को फिर से जेल में दाखिल कराया जा रहा है।

बुंदेलियों ने नारों के साथ काले झंडे दिखा जताया आक्रोश, मांगा बुंदेलखंड राज्य

Cell यूपी की जेलों से गायब हो रहे सजायाफ्ता कैदी, 1367 बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस (फोटो: सोशल मीडिया)

2063 बन्दियों को पुनः जेल में दाखिल होना था, अब तक 693 बन्दी ही लौटे

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रिहा किए गए कुल 2256 बन्दियों में से परोल के दौरान 4 की डेथ हो गयी। इनमें से 136 की अंतिम रूप से रिहाई हो गयी और 56 अन्य वाद में जेल में निरुद्ध है। 193 को छोड़कर शेष 2063 बन्दियों को पुनः जेल में दाखिल होना था, जिसमें से परोल पर रिहा हुए कुल 693 बन्दी विभिन्न जेलों में वापस आ चुके हैं।

बताते चलें कि अभी 1370 बन्दियों को दाखिल होना है, जिनके बारे में कुछ पता नहीं है। इन लोगों के छिप जाने या भाग जाने की आशंका के चलते सम्बंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जेल अधीक्षकों द्वारा पत्र भेजे गए हैं। जिससे कि सजा याफ्ता बंदियों को जल्द से जल्द अरेस्ट कर जेल लाया जा सके।

औद्योगिक क्रांति के बाद भी कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़: प्रो वैशम्पायन

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story