×

UP Sambhav Portal: संभव पोर्टल के जरिये होगा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

UP Sambhav Portal: 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के लिए "समाधन दिवस का आयोजन किया गया था

Network
Report Network
Published on: 23 Sep 2022 3:00 PM GMT
UP Sambhav Portal through  quickly resolved consumers problems electricity
X

UP Sambhav Portal through quickly resolved consumers problems electricity (Social Media)

UP Sambhav Portal: योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्भव पोर्टल लाने जा रही है। जिसके जरिये उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हुआ करेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष, उप्र पावर कारपोरेशन लि, प्रबन्ध निदेशक, (UPPCL), प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल / पश्चिमांचल / दक्षिणांचल / मध्यांचल एवं केस्को को लिखे एक पत्र में कहा है कि 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के लिए "समाधन दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें उपभोक्ताओं की अनेक समस्याओं का निराकरण हुआ।

इस आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद शिकायत निस्तारण की निरन्तरता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि विद्युत सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए अब आगे "सम्भव पोर्टल" की व्यवस्था के तहत सुनवाई की जायेगी। इस पोर्टल पर जो भी शिकायतें प्राप्त होंगी उसका समयबद्ध निराकरण करने का दायित्व स्थानीय अधिशासी अभियन्ता एवं डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक का होगा।

पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक 33/11 केवी उप केन्द्र पर जहाँ सम्बन्धित सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक सोमवार को अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय में अधिशासी अभियन्ता स्वयं उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक सोमवार को अपरान्ह 4 बजे से 6 बजे के मध्य सम्बन्धित अधीक्षण अभियन्ता स्तर पर जहाँ अधीक्षण अभियन्ता स्वयं उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे के मध्य डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक के स्तर पर जहाँ प्रबन्ध निदेशक द्वारा शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।

उपरोक्त व्यवस्था के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ने प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को शक्ति भवन में जन समस्याओं को "आन लाइन" सुनने के लिए पूर्व की भाँति अपनी सहमति प्रदान की है।

भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर देश के नागरिकों के द्वारा किये जाने वाले सार्वजनिक शिकायतों के समाधान हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हाल ही में sambhav.up.gov.in पोर्टल की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जी ने 18 मई 2022 को आईसीटी पर आधारित इस पोर्टल को लॉन्च किया है। उत्तर प्रदेश संभव पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य परियोजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों और व्यक्तियों या विभागों से संबंधित शिकायतों की निगरानी की जाती है एवं उनका समाधान जल्द से जल्द करने का प्रत्यन किया जाता है।

यह पोर्टल सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंच की भांति कार्य करता है, जिसकी सहायता से नागरिकों द्वारा किये गए विभिन्न शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों तक पहुँचाया जाता है। इस पोर्टल पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर उनकी प्रतिक्रिया एवं कार्रवाई रिपोर्ट के विवरण भी दर्ज किये जायेगें। शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री द्वारा लॉन्च की गयी sambhav.up.gov.in portal के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसुनवाई अथवा एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के तहत लंबित मामलों का भी समाधान किया जायेगा। इसके साथ ही पोर्टल पर सम्बंधित अदिकारियों से सीधे संपर्क करने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं टेली कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी प्रदान की गयी है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story