×

कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, UP में डेढ़ लाख लोगों को लगेगा टीका

यूपी में कुल 9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है। पहले चरण में कुछ स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साहित नहीं थे। करीब 32 हजार में से 22,643 ही टीकाकरण कराने पहुंचे।

suman
Published on: 22 Jan 2021 5:10 AM GMT
कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, UP में डेढ़ लाख लोगों को लगेगा टीका
X
अब तक 4 लाख 63 हजार से अधिक हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीनेट किया गया

लखनऊ कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण का अभियान आज शुक्रवार को है। इसके लिए तैयारियां पूरी है। जिले के 12 अस्पतालों में टीकाकरण के 27 सत्र आयोजित है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में आज डेढ़ लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

सरकार की कोशिश है कि इस महीने के अंत तक कुल 4 लाख 45 हजार टीके लगा दिए जाएं। आज के बाद 28 जनवरी और 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। आज के टीकारण के लिए 1500 बूथ बनाए गए हैं, हर केंद्र पर 100 टीके लगाए जाएंगे। बता दें यूपी में अभी तक सबसे ज्यादा 22,643 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

राज्य में ऐसे है कोविड-19 के हालात

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 8,000 से भी कम हो गई है। मार्च, 2020 में जहां कोविड-19 की टेस्टिंग 72 प्रतिदिन थी, उसे बढ़ाकर एक दिन में 1,90,000 तक किया जा चुका है।

यह पढें....किसानों की सरकार से 11वें दौर की वार्ता आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

4 फेज में इतने डोज

वहीं प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 20 लाख से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिनसे स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह में दो दिन, गुरुवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में एक दिन में कुल 1,39,052 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,67,15,060 सैम्पल की जांच की गई है।

Coronavirus Vaccination

बता दें यूपी में कुल 9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है। पहले चरण में कुछ स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साहित नहीं थे। करीब 32 हजार में से 22,643 ही टीकाकरण कराने पहुंचे। किसी ने बीमारी का बहाना बनाया, उन्हें आज टीका लगेगा।

यह पढें....अमेरिका जाने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें, राष्ट्रपति बाइडेन ने लिया ये बड़ा फैसला

देश के अन्य राज्यों का स्थिति

दूसरे राज्यों की बात करें तो आंध्रप्रदेश में अब तक 18412, महाराष्ट्र में 18328, बिहार में 18169 और कर्नाटक में 13594 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आज से महीने के अंत तक तीन दिन में टीकाकरण के कुल 4500 सेशन होंगे। रोज 1482 सेशन चलेंगे और हर बूथ पर 100 के हिसाब से करीब 1 लाख 49 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।

suman

suman

Next Story